फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सातों विधानसभा सीटों पर भाजपा में दावेदारों की लंबी फौज

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। विधानसभा चुनाव 2022 का बिगुल बजने के साथ ही सरगर्मी तेज हो गई है। भाजपा में उम्मीदवारों की लंबी फौज है। जनपद की सातों विधानसभा सीटों पर 40 से अधिक पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता दावेदारों में शामिल हैं। इनमें से कुछ ने अपने बायोडाटा भी भेज दिए हैं।
विज्ञापन

सत्ताधारी दल भाजपा में इस बार जनपद की सातों विधानसभा सीटों पर टिकट पाने को घमासान मचेगा। क्योंकि, प्रत्येक विधानसभा सीट पर कई-कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता दावेदारी ठोक रहे हैं। पार्टी सूत्रों के अनुसार नगर विधानसभा सीट पर महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा, पूर्व विधायक राजीव गुंबर, व्यापारी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष दिनेश सेठी, महामंत्री किशोर शर्मा, शीतल विश्नोई, सुमित मलिक, भाजपा नागरिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक केएल अरोड़ा, सुनील गुप्ता, महिलाओं में महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री नूतन शर्मा, रमा गुप्ता, पार्षद ज्योति अग्रवाल शामिल हैं। वहीं, सहारनपुर नगर विधानसभा सीट पर पूर्व विधायक जगपाल सिंह, जिला पंचायत सदस्य मुुुकेश चौधरी, महामंत्री विपिन कुमार, उत्तर प्रदेश कोआपरेटिव यूनियन के डायरेक्टर व जिंप सदस्य बिजेंद्र कश्यप, भाजपा बुनकर एवं कामगार प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश संयोजक एम. आजाद अंसारी दावेदारी ठोक रहे हैं। इसी तरह गंगोह विधानससभा सीट पर मौजूदा विधायक कीरत सिंह, जिला मंत्री ओमपाल सैनी, महिला मोर्चा की जिला महामंत्री रूमा चौधरी, पूर्व विधायक सुशील चौधरी, जिंप सदस्य मुकेश चौधरी, पदम सिंह ढायकी दावेदारी पेश कर रहे हैं। नकुड़ में मौजूदा विधायक व प्रदेश सरकार में आयुष राज्यमंत्री डॉ. धर्म सिंह सैनी, सहायता प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष अमनदीप सिंह, जिपं सदस्य मुकेश चौधरी, पवन सिंह सैनी, राज सिंह माजरा सहित अन्य नेता भी टिकट पाने के लिए लाइन में लगे हैं। रामपुर मनिहारान सीट पर मौजूदा विधायक देवेंद्र निम, जिला महामंत्री पवन संवई, संजय सूरिया, राकेश वाल्मीकि, डॉ. किरणपाल सिंह, पार्षद मोनिका, देवबंद में मौजूदा विधायक ब्रिजेश सिंह, पूर्व ब्लॉक प्रमुख अनिल पुंडीर, ठाकुर हरबीर सिंह, विवेक पुंडीर, कर्नल राजीव, रकम सिंह राणा, मोहर सिंह पुंडीर दावेदारी कर रहे हैं। बेहट से पूर्व विधायक महावीर राणा के पुत्र अभय प्रताप सिंह, साहब सिंह पुंडीर, सोनेंद्र राणा, सुरेंद्र चौहान, जिलाध्यक्ष डॉ. महेंद्र सैनी, जिपं सदस्य बिजेंद्र कश्यप, दुबे सिंह दावेदारी कर रहे हैं। इसके अलावा भी कई अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने पार्टी हाईकमान को बायोडाटा भेजने के साथ ही अपने राजनीतिक आकाओं से संपर्क साध लिया है। टिकट पाने को लेकर इन दावेदारों में बेचैनी है।
पार्टी चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। सभी सीटों पर मंथन के बाद प्रत्याशियों की घोषणा होगी। सभी सीटों पर बड़ी संख्या में दावेदार हैं। अंतिम फैसला पार्टी हाईकमान को लेना है। उम्मीद है कि 20 जनवरी तक पार्टी हाईकमान प्रत्याशियों की घोषणा कर देेगी।------महेंद्र सैनी जिलाध्यक्ष, भाजपा
विज्ञापन

महानगर कार्यकारिणी क्षेत्र में आने वाली नगर व सहारनपुर देहात विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों को लेकर पार्टी हाईकमान समीक्षा कर रही है। पार्टी हाईकमान के निर्देशानुसार चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। जल्द उम्मीदवारों की घोषणा हो जाएगी। -------गौरव गर्ग, क्षेत्रीय मीडिया सह संयोजक, भाजपा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें