फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्त बने कातिल:  सहारनपुर में रुपये नहीं लौटाने पर युवक की चाकू से गोदकर हत्या

Sun, 09 Jan 2022 12:51 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

सहारनपुर में रविवार सुबह एक युवक की उसके ही दोस्तों ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी। पुलिस जांच पड़ताल में लेनदेन का विवाद सामने आया है
विज्ञापन
पुलिस थाने पर जमा भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर जनपद के थाना कुतुबशेर क्षेत्र में बुड्ढी माई चौक पर हुए विवाद में चार आरोपियों ने एक की चाकू मारकर हत्या कर दी। आरोप है कि युवक से अवैध पैसे की मांग की जा रही थी। विरोध करने पर उस पर हमला किया गया। वारदात के बाद चारों आरोपी फरार गए। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी में लगी है। आरोपी मृतक के दोस्त बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन


थाना कुतुबशेर के मोहल्ला बुड्ढी माई चौक निवासी सिराज पुत्र मुबारिक उत्तराखंड के जनपद हरिद्वार के ज्वालापुर में काम करता था।

इन दिनों सिराज अपने घर आया हुआ था। पुलिस के मुताबिकशनिवार की रात एक बजे बुड्ढी माई चौक पर मोहल्ले में ही रहने वाले युवकों से सिराज का विवाद हो गया।

कहासुनी के बाद  सिराज की टांग में चाकू से ताबड़तोड़ प्रहार किए गए, जिससे वह घायल होकर जमीन पर गिर गया और मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। जानकारी लगते ही परिजन वहां पहुंच गए और सिराज को अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन अधिक खून बह जाने से उसकी  मौत हो गई।

परिजनों ने आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग करते हुए थाने का घेराव कर किया। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि परिजनों ने बताया कि सिराज ने कोई रुपये नहीं लिए थे। युवकों द्वारा अवैध रूप से रुपये मांगने का आरोप लगाया है और न देने पर सिराज की हत्या करने की बात कही है। अभी चारों युवक फरार हैं जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें