पुलिस ने गोमांस का मेडिकल परीक्षण कराते हुए आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवेश कुमार ने बताया कि रात करीब 1:20 बजे गांव सोहनचिड़ा के पास भगवानपुर मार्ग पर पुलिस गश्त कर रही थी, इसी बीच बाइक सवार तीन संदिग्ध व्यक्तियों को रोककर चेकिंग की गई तो उनकी बाइक पर बोरे मे रखा करीब 30 किलो गोमांस, कुल्हाड़ी, छुरी आदि गोकशी करने के उपकरण बरामद किए गए।
पुलिस ने थाने लाकर पूछताछ की तो उन्होंने अपने नाम अल्लाहदिया पुत्र मुस्तफा, गय्यूर पुत्र सज्जाद, रियासत पुत्र रहमुद्दीन गांव सोहनचिड़ा थाना नागल बताते हुए गोमांस की बात स्वीकार की। उन्होंने बताया कि जंगल से एक गोवंश चोरी कर उसकी गोकशी की। बताया कि उनके तीन साथी गोकशी के अवशेष मिट्टी में दबाने के लिए गए थे लेकिन वे पुलिस को देखकर फरार हो गए।