सहारनपुर जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष अश्विनी कुमार त्रिपाठी ने साइकिल रैली में हिस्सा लेकर आजादी का अमृत महोत्सव का शुभारंभ किया। दो अक्तूबर से 14 नवंबर तक विभिन्न कार्यक्रम होने हैं, जिनकी शुरुआत हो गई है।
शनिवार को कचहरी परिसर में महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा में माल्यापर्ण किया गया। उसके पश्चात स्कूल के बच्चों की विधिक साक्षरता/जागरूकता एवं जनसंपर्क रैली का आयोजन किया, जो कचहरी परिसर से होते हुए कलक्ट्रेट, पुलिस लाइन, हकीकतगर चौराहा, आईएमए हाल से होते हुए दीवानी कचहरी में संपन्न हुई। जनपद न्यायाधीश ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव पर प्रत्येक दिन कार्यक्रम होंगे।
यह भी पढ़ें: यह भी पढ़ें: भीषण विस्फोट: तेज धमाके से दहल उठा पूरा इलाका, खौफनाक मंजर देख कांप गई लोगों की रूह, चार की मौत
इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी विजय कुमार, एवं सीओ दुर्गाप्रसाद तिवारी, अपर जिला जज आराधना रानी, अतिरिक्त जज परिवार न्यायालय मनोरमा, अपर जिला जज ललित नारायण झा, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अनिल कुमार सहित अन्य न्यायिक अधिकारियों ने भी साइकिल चलाई, साथ ही जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा विधिक साक्षरता/जागरूकता कैंप का आयोजन हसनपुर चौक के निकट गौरी शंकर इंटर कॉलेज में किया गया। उसमें जनपद न्यायाधीश अश्विनी कुमार त्रिपाठी सहित सभी न्यायिक, प्रशासनिक, पुलिस अधिकारियों ने जनजन तक विधिक सेवा पहुंचाने हेतु अनेक योजनाओं की जानकारी दी।
यह भी पढ़ें: यूपी: घर से मंदिर के लिए निकली थी युवती, सिरफिरे आशिक ने रास्तें में रोककर बरसाईं गोलियां, फिर खुद घर जाकर उठाया खौफनाक कदम