फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश-चंद्रशेखर की मुलाकात से हलचल तेज: बोले- गठबंधन पर बात हुई, सीटों का बंटवारा अभी तय नहीं

Mon, 29 Nov 2021 08:39 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर

सार

अखिलेश यादव और चंद्रशेखर आजाद के बीच हुई मुलाकात के बाद जिले में सियासी हलचल तेज हो गई। चंद्रशेखर ने बताया कि गठबंधन को लेकर काफी देर तक चर्चा हुई। लेकिन अभी सीटों के बंटवारे पर निर्णय होना बाकी है।
विज्ञापन
चंद्रशेखर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद के समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद जनपद के भी राजनीतिक क्षेत्र में हलचल है। गठबंधन को लेकर चंद्रशेखर ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से अपनी बात मीडिया के समक्ष रखी है।  

विज्ञापन


चंद्रशेखर आजाद ने बताया कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ मुलाकात हुई है। विधान सभा चुनाव को लेकर गठबंधन पर लंबी चर्चा चली। पार्टी ने गठबंधन करके ही चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है। अभी सीटों का बंटवारा फाइनल नहीं हुआ है। जैसे ही सीटें तय होंगी तो वह खुद सामने आकर गठबंधन का खुलासा करेंगे। 

चंद्रशेखर ने बताया कि पार्टी सरकार में दलितों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों और गरीब व मजलूमों की हिस्सेदारी चाहती है। इसीलिए गठबंधन के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ लोग भारतीय जनता पार्टी से कनेक्शन जोड़कर छवि खराब करने का प्रयास कर रहे हैं। मगर यदि भारतीय जनता पार्टी उन्हें मुख्यमंत्री भी बनाए तो वह भारतीय जनता पार्टी में नहीं जाएंगे। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UPTET Paper Leaked : शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, मायूस होकर लौटे अभ्यर्थी, तीन आरोपी दबोचे
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार परीक्षाओं को कराने में विफल साबित हो रही है। शिक्षक पात्रता परीक्षा में पेपर लीक होना इसका उदाहरण है, जिसकी वजह से प्रदेश के लाखों अभ्यर्थियों को ठेस पहुंची है। उन्होंने 69 हजार शिक्षकों की भर्ती के मामले में भी सरकार पर बेरोजगार युवाओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया।

यह भी पढ़ें: कलेजा चीर रहीं ये तस्वीरें: आंखों के सामने जिंदा जल गईं मासूम बेटियां, खौफनाक मंजर देख बेहोश हुईं दोनों मां, सदमे में परिवार

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें