फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्पीड़न से तंग: व्यक्ति ने मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर की शिकायत, परिवार संग मांगी इच्छा मृत्यु

Sat, 09 Oct 2021 04:57 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

उत्पीड़न से तंग आकर एक व्यक्ति ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की है। व्यक्ति ने सीएम योगी से परिवार संग इच्छा मृत्यु की मांग की है। वहीं पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
CM yogi - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर जनपद के देवबंद क्षेत्र में रणखंडी गांव के एक व्यक्ति ने गांव के ही कुछ लोगों पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री जन सुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज की है। जिसमें उसने सीएम योगी आदित्यनाथ से पत्नी और बच्चों सहित इच्छा मृत्यु देने की मांग की है। 

विज्ञापन


रणखंडी निवासी अमित कुमार ने मुख्यमंत्री जन सुनवाई पोर्टल पर दर्ज कराई शिकायत में बताया कि गांव के ही कुछ व्यक्ति उसे व उसके परिवार को तरह-तरह से परेशान कर रहे हैं। आरोप लगाया कि पुलिस के साथ गांव के कुछ लोगों ने जबरन समझौता करा दिया था। लेकिन उसके बाद से उनका उत्पीड़न वाला रवैया ओर अधिक बढ़ गया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: खौफनाक सच: ससुर ने पहले बहू पिंकी को लात-घूंसों से पीटा, फिर कटर से किए थे ताबड़तोड़ वार, ऐसे खुला राज
विज्ञापन


वहीं इस मामले में इंस्पेक्टर योगश शर्मा का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। गंभीरता से इसकी जांच कराई जा रही है।

यह भी पढ़ें: दर्दनाक वारदात: दुष्कर्म पीड़ित छात्रा ने तोड़ा दम, मां को सुनाई थी आपबीती, सुनकर उड़ गए थे अफसरों के होश

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें