फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर: घरेलू विवाद मे पति ने चाकू से गला रेतकर पत्नी को उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार

Tue, 21 Dec 2021 12:20 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर

सार

यूपी के सहारनपुर में पति ने मामूली विवाद के बाद पत्नी को चाकू से गला रेतकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
murder in Saharanpur - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में मंगलवार सुबह एक महिला की दिन निकलते ही चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गई। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने जांच-पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी पति को पुलिस ने पकड़ लिया है।  

विज्ञापन

  
जानकारी के अनुसार सहारनपुर कोतवाली देहात के गांव शेखपुरा कदीम में घरेलू विवाद में पति ने पत्नी की चाकू से गला रेत कर हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक आरोपी को पकड़ लिया गया है। 

यह भी पढ़ें: ओमिक्रॉन का खौफ: मेरठ में केरल से लौटी सैन्य अधिकारी मिली कोरोना पॉजिटिव, जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजा सैंपल
विज्ञापन


बताया गया कि चिलकाना निवासी शमा की शादी गांव शेखपुरा निवासी कलीम से हुई थी। पिछले दिनों पति पत्नी के बीच विवाद हो गया था। इसकी जानकारी शमा ने अपने भाइयों को दी थी। इस पर उसके भाई गांव शेखपुरा में आए थे, जहां पर सालों और जीजा के बीच मारपीट हुई थी।
विज्ञापन


मंगलवार की सुबह फिर से पति और पत्नी के बीच विवाद हो गया। इसके बाद पति ने चाकू से गर्दन रेतकर पत्नी की हत्या कर दी। महिला घर में मृत पड़ी मिली। पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। एसपी सिटी राजेश कुमार का कहना है कि आरोपी को पकड़ लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पकड़े गए हत्यारोपी से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें