फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: नकली नोटों की सप्लाई करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, जानें कितने बदमाश पकड़े

Tue, 03 Sep 2024 11:32 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर

सार

पुलिस ने नकली नोटों की सप्लाई करने वाले गैंग के दो बदमाशों को पकड़ा है। इनके अन्या साथियों की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
नकली नोटों के साथ पकड़े गए दाेनों बदमाश। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना कुतुबशेर पुलिस ने नकली नोटों की सप्लाई करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार किए हैं। इनमें एक हरियाणा के यमुनानगर और दूसरा सहारनपुर के गांव मनोहरपुर का रहने वाला है। इनके पास से 60 हजार रुपये के नकली नोट बरामद हुए हैं। साथ ही 4700 रुपये के असली नोट भी मिले हैं।
विज्ञापन

 

बरामद किए गए नोट। - फोटो : अमर उजाला
एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि सोमवार की रात थाना कुतुबशेर पुलिस अंबाला रोड पर चेकिंग कर रही थी। तभी सूचना मिली कि अंबाला की तरफ से दो युवक नकली नोटों की सप्लाई करने वाले हैं। पुलिस ने अंबाला रोड पर बड़ी नहर के पास से विजय कुमार पुत्र रमेश चंद निवासी कमलानगर फर्कपुर जिला यमुनानगर हरियाणा, मुकेश पुत्र सोमप्रकाश निवासी मनोहरपुर को गिरफ्तार कर लिया।
 

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि तीन महीने पहले दो लाख रुपये के नकली नोट प्रताप सिंह खालसा पुत्र कृपाल सिंह निवासी ग्राम डाडवा थाना बेहट को लाकर दिए थे। सहारनपुर में दुकानदारों को थोड़े-थोड़े नकली रुपये देकर चला देते और नकली नोटों के बदले में कुछ रुपये कम करके असली नोट ले लेते हैं। इनके कब्जे से 60 हजार के नकली और 4700 रुपये के असली नोट मिले हैं। नकली नोट 500-500 रुपये के हैं। एक एटीएम कार्ड, दो पैन कार्ड, दो आधार कार्ड, एक ड्राइविंग लाइसेंस, एक वोटर आईडी कार्ड, दो मोबाइल फोन और एक कार मिली है।
 

पंजाब से लाकर हरियाणा-यूपी में करते थे नकली नोटों की सप्लाई
नकली नोटों की सप्लाई करने वाले गिरोह के सदस्यों का बड़ा नेटवर्क है। पंजाब से हरियाणा और यूपी के कई जिलों में नकली नोटों की सप्लाई करते हैं। इस गिरोह का मुख्य सरगना पकड़े गए आरोपी विजय का भाई अजय है, जो पहले भी सहारनपुर में नकली नोटों की सप्लाई करा चुका है।
 
विज्ञापन

एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि पकड़े गए आरोपी विजय का भाई अजय गिरोह का सरगना है। दोनों भाई मिलकर नोटों की सप्लाई करते हैं। दोनों का नेटवर्क पंजाब, हरियाणा और यूपी के कई जिलों में फैला हुआ है। आरोपी अजय एक मामले में जेल जा चुका है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने नकली नोट चलाने पर 10 प्रतिशत कमीशन मिलने की बात भी कही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें