फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: अस्पताल में डिलिवरी के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत, परिजनों का जमकर हंगामा

Tue, 03 Sep 2024 04:32 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

सहारनपुर जनपद में सोमवार की देर रात शामली के आमवाली गांवं की जच्चा-बच्चा की डिलीवरी के दौरान मौत हो गई। वहीं मां और शिशु की माैत को लेकर परिजनों और ग्रामीणों ने माैके पर पहुंचकर हंगामा किया।
विज्ञापन
शिशु प्रतीकात्मक - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर जनपद के गंगोह में प्राइवेट अस्पताल में सोमवार की देर रात शामली के आमवाली गांवं की जच्चा और बच्चा की डिलीवरी के दौरान मौत हो गई। गुस्साएं परिजनों ने हंगामा किया। मामले की तहरीर गंगोह थाने में दी है। शामली सीएमओ से भी मामले की शिकायत करने की बात कहीं है।

विज्ञापन


क्षेत्र के गांव आमवाली निवासी शाहरुख ने बताया कि सोमवार की शाम वह अपनी पत्नी फातिमा को डिलीवरी के लिए गंगोह के एक प्राइवेट अस्पताल में लेकर गए थे, जहां पर उसे भर्ती करा दिया। शाहरुख के अनुसार, डॉक्टर ने नॉर्मल डिलीवरी होने में खतरा बताते हुए कहा कि ऑपरेशन करना पड़ेगा। इसके लिए महिला के परिजनों से 18 हजार रुपए भी जमा करा लिए।

Trending Videos
विज्ञापन

परिजनों का आरोप है कि महिला खुद चलकर ऑपरेशन थिएटर में गई थी, लेकिन कुछ समय बाद डॉक्टर व स्टाफ मृत अवस्था में बाहर लाकर अस्पताल के बाहर निकाल कर कहने लगे कि इसे तुरंत सहारनपुर के किसी बड़े अस्पताल ले जाओ। जच्चा बच्चा की हालत गंभीर है।

महिला को तभी एक अन्य हॉस्पिटल में भर्ती कराया। जहां पर चिकत्सकों ने जच्चा बच्चा को मृत बता दिया। कहा कि काफी देर पहले उनकी मौत हो चुकी है। गुस्साए परिजनों ने अस्पताल में खूब हंगामा किया। कहा कि चिकित्सकों की लापरवाही के कारण ही जच्चा और बच्चा की जान गई है। सीएमओ डाॅ. अनिल कुमार ने मामले की जानकारी से इनकार किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें