फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर: भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद को मिली जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज

Wed, 29 Sep 2021 05:12 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष एवं भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद को जान से मारने की धमकी दी गई है। आजाद समाज पार्टी के विधिक सलाहकार संदीप कांबोज ने मामले में पुलिस में तहरीर दी है।
विज्ञापन
चंद्रशेखर आजाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष एवं भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद को जान से मारने की धमकी दी गई है। वहीं धमकी के बाद से आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं में हड़कंप मच गया। वहीं पुलिस ने पार्टी के विधिक सलाहकार की तहरीर पर मामले में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। 

विज्ञापन


आजाद समाज पार्टी के विधिक सलाहकार संदीप कांबोज ने जनपद के फतेहपुर थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि आजाद समाज पार्टी प्रमुख व भीम आर्मी संस्थापक चंद्रशेखर आजाद को जान से मारने की धमकी दी गई। उन्होंने पंकज धवरैया पर धमकी देने के आरोप लगाते हुए नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।पंकज धवरैया राष्ट्रीय स्वर्ण परिषद के अध्यक्ष बताए गए हैं। 

यह भी पढ़ें: विश्व हृदय दिवस: मोटापा और धूम्रपान से दूरी, दिल की सेहत के लिए जरूरी, ऐसे पहचानें हार्ट अटैक है या एसिडिटी 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मामले में दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। धमकी देने वाला कहां का रहने वाला है, यह पता किया जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें