सहारनपुर में भ्रष्टाचार निवारण संगठन की टीम ने हकीकत नगर स्थित मंडलीय कमांडेंट होमगार्ड कार्यालय में तैनात बाबू को डेढ़ लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया। बाबू ने उक्त रकम मुजफ्फरनगर से बर्खास्त चल रहे एक होमगार्ड को बहाल कराने के नाम पर ली थी।