फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: हृदय गति रुकने से आरक्षी चालक की मौत, कुतुबशेर थाने पर थे तैनात

Fri, 03 May 2024 01:56 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

सहारनपुर जनपद में गुरवार देर रात आरक्षी चालक तेजवीर सिंह का हृदयगति रुकने से निधन हो गया। वहीं आरक्षी के निधन की सूचना पर पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। शहीद स्मारक पर एसएसपी सहित अधिकारियों ने श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
आरक्षी तेजवीर का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर जनपद के थाना कुतुबशेर में तैनात आरक्षी चालक तेजवीर सिंह (50) का गुरुवार की देर रात हृदय गति रुकने से निधन हो गया। पोस्टमार्टम के बाद उनके पार्थिव शरीर को पुलिस लाइन स्थित शहीद स्मारक पर लाया गया। जहां एसएसपी डॉ विपिन ताड़ा सहित पुलिस अधिकारियों और कुतुबशेर थाना पुलिस ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। 

विज्ञापन


मेरठ के सरूरपुर थाना क्षेत्र के गांव करनावल निवासी तेजवीर सिंह पिछले काफी समय से सहारनपुर जिले में आरक्षी चालक के रूप में तैनात थे। वर्तमान में उनकी तैनाती शहर के थाना कुतुबशेर पर थी। बीती देर श्याम ड्यूटी के दौरान उनके सीने में दर्द की शिकायत हुई।

यह भी पढ़ें: बड़ी खबर: रालोद को पश्चिम में लगा तगड़ा झटका, राष्ट्रीय प्रवक्ता रोहित जाखड़ ने सभी पदों से इस्तीफा दिया

विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी सुनील नागर उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई। उनके निधन की सूचना से पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों को सूचना दी गई। वे रोते बिलखते सहारनपुर पहुंचे। रात में ही उनके शव का पोस्टमार्टम कराया गया।

शुक्रवार सुबह पुलिस लाइन स्थित शहीद स्मारक पर एसएसपी डॉ विपिन ताड़ा, एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक, एसपी देहात सागर जैन सहित सभी पुलिस क्षेत्राधिकारी और थाना कुतुबशेर पुलिसकर्मियों ने उन्हें श्रद्धांजलिअर्पित की। इसके बाद परिजन शव लेकर अपने पैतृक गांव के लिए रवाना हो गए। तेजवीर सिंह के एक बेटा है जो बीटेक की पढ़ाई कर रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें