सहारनपुर के अंबेहटा में पत्नी संग शादी में शामिल होने जा रहे बाइक सवार युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। जबकि पत्नी को मामूली चोट आई है। युवक की पांच माह पहले ही शादी हुई थी। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। परिजनों ने बिना किसी कानूनी कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
नकुड़ कोतवाली के खेड़ा अफगान गांव निवासी रविंद्र (22) पुत्र तेल्लूराम बृहस्पतिवार की शाम अपनी पत्नी के साथ शादी समारोह में शामिल होने बाइक द्वारा सहारनपुर जा रहा था। जैसे ही वह गांव टोली के पास पहुंचा तो अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ गया और दंपती सड़क पर गिर पड़े। दुर्घटना में रविंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया।