पंजाब में किसान आंदोलन के चलते शुक्रवार को ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा। सहारनपुर से होकर जाने वाली जनशताब्दी एक्सप्रेस को रद्द किया गया, जबकि अमृतसर-कोलकाता एक्सप्रेस को बदले रूट से चलाया गया। वहीं, जनसेवा, शालीमार एक्सप्रेस सहित 10 से अधिक ट्रेनें अपने निर्धारित समय से लेट चल रही हैं।
पंजाब में किसानों के रेलवे ट्रैक पर आने से ट्रेनों का टाइम टेबल बिगड़ गया। रेलवे ने कुछ ट्रेनों को रद्द किया और कई का रूट परिवर्तित किया है। साथ ही ट्रेनों को देरी से चलाया जा रहा है। शुक्रवार को ट्रेन नंबर 12054 अमृतसर-हरिद्वार जनशताब्दी एक्सप्रेस रद्द रही, जबकि 12318 अमृतसर-कोलकाता एक्सप्रेस बदले रूट से चल रही है।