उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद में नकुड़ थानाक्षेत्र के गांव सहसपुर जट निवासी युवक का गोली लगा शव निर्माणाधीन हाईवे के पास पड़ा मिला। मृतक युवक शनिवार रात से गायब था। सुबह ग्रामीणों ने शव पड़ा देखा तो सूचना पुलिस को दी।
सूचना पर एसपी देहात सागर जैन, सीओ एसएन वैभव पांडेय व कोतवाल धर्मेंद्र गौतम फोर्स के साथ मौकै पर पहुंचे और शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की हत्या से क्षेत्र मे सनसनी फैल गई। परिजनों में कोहराम मचा है।