फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Election 2024: लोकसभा चुनाव के बहिष्कार का एलान, ग्रामीणों ने गांव में लगाया बैनर, ये हैं बड़ी मांगें

Sat, 06 Apr 2024 09:57 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर

सार

Saharanpur News : सहारनपुर के एक गांव के ग्रामीणों ने लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करने का एलान कर दिया है। ग्रामीणों ने गांव में बहिष्कार का बैनर लगा दिया है।
विज्ञापन
सहारनपुर में एक गांव के ग्रामीणों ने लोकसभा चुनाव के बहिष्कार का एलान किया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर जनपद में तीतरों क्षेत्र के एक गांव में विकास कार्य न कराने से नाराज ग्रामीणों ने लोकसभा चुनाव के बहिष्कार का बैनर गांव में लगा दिया है। बैनर पर लिखा है कि गांव में किसी भी दल का प्रत्याशी या नेता वोट मांगने ना आए।

विज्ञापन


तीतरों के ग्राम कोलाखेड़ी के मजरे में करीब 200 मतदाता हैं। यहां के निवासी बनारसी, देशराज, संदीप, राहुल, सियाराम, इंद्र, सोनू, प्रताप आदि का आरोप है कि क्षेत्र के सांसद, विधायक, ब्लॉक प्रमुख और जिला पंचायत सदस्य आदि ने उनके मजरे की पिछले कई वर्षों से कोई सुध नहीं ली है। जबकि वह लोग बदहाली का जीवन जी रहे है। बिजली, पेयजल, सड़क, सफाई आदि समस्याओं से जूझ रहे हैं।

ग्रामीणों का कहना है जनप्रतिनिधियों से शिकायत के बाद भी उनकी समस्याओं का निराकरण नहीं हुआ है। उन्हें रातें भी अंधेरे में काटनी पड़ती हैं, क्योंकि गांव को होने वाली आपूर्ति की विद्युत लाइन उनके खेतों को आपूर्ति करने वाली लाइन से जुड़ी हैं। इस लाइन में रात को आपूर्ति नहीं आती है। 

ग्रामीणों का कहना है कि जब उनके गांव में विकास कार्यों को दरकिनार किया जा रहा है तो वे भी लोकसभा चुनाव में मतदान नहीं करेंगे। उन्होंने चुनाव बहिष्कार का बैनर भी गांव में लगा दिया है।

यह भी पढ़ें: PHOTOS: पीएम मोदी की एक झलक पाने को बेताब थे लोग, हेलीपैड के बाहर उमड़ा हुजूम, पुलिसकर्मियों के छूटे पसीने
विज्ञापन

उनका कहना है कि यदि 18 अप्रैल तक उनकी समस्याओं का निदान नहीं होता तो वे 19 तारीख के मतदान में भाग नहीं लेंगे। उधर, एसडीएम नकुड़ संगीता राघव ने बताया कि इसकी सूचना मिली थी। संबंधित अधिकारियों को गांव भेजा है। ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: PM Rally: पीएम की रैली में मुस्लिम भाइयों का उत्साह और अंदाज, खूब लगाए मोदी-मोदी के नारे, तस्वीरें भी हैं खास
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें