फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई कर्मचारियों ने किया हड़ताल कर प्रदर्शन

विज्ञापन
नगर पालिका कार्यालय पर प्रदर्शन करते सफाई कर्मी - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
गंगोह (सहारनपुर)। स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन की नगर शाखा ने मांगों के नहीं माने जाने पर रोष जताते हुए पूर्व घोषणा के तहत काम बंद कर हड़ताल कर दी। उन्होंने नगर पालिका कार्यालय पर प्रदर्शन कर मांगें पूरी करने की मांग की। हालांकि बाद में ईओ द्वारा 15 में से 14 मांगें मान लिए जाने के बाद हड़ताल खत्म की गई।
विज्ञापन

स्थानीय इकाई के अध्यक्ष राजेंद्र कुमार एवं मंत्री संजय कुमार आदि की अगुवाई में सफाईकर्मी शिव चौक स्थित श्री रामलीला पंचायती भवन से जुलूस की शक्ल में नारेबाजी करते हुए नगर पालिका कार्यालय पहुंचे और वहां प्रदर्शन शुरू कर दिया। उनका कहना है कि ना तो उन्हें शासनादेश के अनुसार वर्दी दी जा रही है और न ही वेतन और अन्य भुगतान किए जा रहे हैं। उनका वेतन भी बैंक खातों के बजाय सीधे दिया जाता है, जिसमें काफी पक्षपात किया जा रहा है। बार-बार ज्ञापन दिए जाने के बाद भी अधिशासी अधिकारी उनकी कोई सुनवाई नहीं कर रहे हैं। इसके चलते वह लोग काम बंद हड़ताल को मजबूर हुए हैं। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि आवश्यकता पड़ने पर वह आमरण अनशन तक करने से पीछे नही हटेंगे। प्रदर्शनकारियों में बड़ी संख्या में महिला सफाई कर्मी भी मौजूद रही।
उधर ईओ कृष्ण मुरारी ने बताया कि सफाई कर्मियों की 15 में से 14 मांगे मान ली गई है। 15 वीं मांग जिसमें वह सफाई नायक के अपने समाज के अलावा किसी अन्य समाज से बनाये जाने की मांग कर रहे है, उस पर चेयरमैन और उन्होंने विचार करने का आश्वासन दिया है। इसके बाद सफाईकर्मी हड़ताल समाप्त कर काम पर लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें