फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी और किसान किए सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। मंडी समिति सभागार में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय कृषि बाजार योजना के तहत व्यापारियों और किसानों को सम्मानित किया गया। मंडी सचिव अशोक गुप्ता ने किसानों और व्यापारियों को प्रशस्ति पत्र और शॉल भेंट की।
विज्ञापन

मंगलवार को चिलकाना रोड स्थित मंडी समिति सभागार में ई-नाम दिवस का आयोजन किया गया। इनमें ई-ट्रेडिंग में अधिकतम भागेदारी करने वाले व्यापारी मुकेश कुमार सैनी, राजेंद्र पाल सिंह और विनय सोनी को ई-नाम श्री की उपाधि से नवाजा गया और प्रशस्ति पत्र एवं शॉल भेंट की गई। ई-ट्रेडिंग के माध्यम से अधिक मात्रा में अपनी उपज को बेचने वाले किसान चंद्रमान निवासी ग्राम छपरेड़ी, रामकुमार सैनी ग्राम भलस्वा एवं सोनू कुमार ग्राम कंघेला को ई-नाम कृषक श्री की उपाधि से नवाजा गया। साथ ही प्रशस्ति पत्र एवं पीले रंग की टी शर्ट भी भेंट की गई। कार्यक्रम में उपस्थित किसानों और व्यापारियों को ई-नाम एप डाउनलोड कराकर प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान पंकज, मंडी निरीक्षक जगपाल सिंह सैनी, जगपाल पुंडीर, निशान सिंह, संजय सिंह, अनुराग चतुर्वेदी, मंडी सहायक विरेंद्र कुमार, जीत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें