मनानी स्थित मदर टैरिसा मेडिकल कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में प्रस्तुति देती छात्राएं
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। मदर टेरेसा पैरामेडिकल एंड नर्सिंग कॉलेज में सीनियर छात्रों ने जूनियर विद्यार्थियों के लिए फ्रेशर पार्टी तथा नर्सिंग छात्रों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया। इसमें रूपल को मिस फ्रेशर और उमंग त्यागी को मिस्टर फ्रेशर चुना गया। संस्था के अध्यक्ष एसएस राणा, प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रमेश चंद्रा, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक जिला महिला चिकित्सालय डॉ. रतनपाल सुमन, डॉ. कर्मवीर सिंह, डॉ. इंद्रा सिंह, स्वाति कौशिक, नीलम सिंह गिलोरी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
छात्रों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सबका मन मोह लिया। मुख्य अतिथि डॉ. रमेश चन्द्रा ने कहा कि छात्र जीवन में समय, नम्र स्वभाव व आत्म विश्वास ही आपकी पहचान है। इन तीन बातों को सदैव ध्यान में रखें। अन्य वक्ताओं ने कहा कि आप सभी अनुशासन से अपने जीवन में बढ़ते जाइए ईश्वर की अनुकंपा सदैव आप पर बनी रहेगी। संस्था निदेशक डॉ. देशांश राणा ने कहा कि जीवन में कभी भी आइडियल नहीं बनना चाहिए, बदलाव प्रकृति का नियम है, अत: समय के साथ बदलना अति आवश्यक है। संस्था के अध्यक्ष एस.एस. राणा ने सभी का उत्साहवर्धन किया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के आधार पर मिस्टर व मिस फ्रेशर का चयन किया गया। रूपल को मिस फ्रेशर और उमंग त्यागी को मिस्टर फ्रेशर चुना गया। कार्यक्रम में तनुजा, आईशा, शाजिया, सौम्या, हिमांशु, इशिता, काजल, रूबी आदि मौजूद रहे।