फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी के घर हुई लूट का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
सदर पुलिस द्वारा चन्द्र नगर में घर से लूट के आरोप में पकड़ा गया आरोपी - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
व्यापारी के घर हुई लूट का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

सहारनपुर। मोहल्ला चंद्र नगर में भाजपा विधायक देवेंद्र निम की कोठी के सामने कपड़ा व्यापारी के घर दिन दहाड़े हुई लूट का पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर कारोबारी की पत्नी के जेवरात बरामद कर लिए हैं। आरोपी इसी क्षेत्र का ही रहने वाला है और एमसीए पास है। वह लूट के मामलों में पहले भी जेल जा चुका है। हालांकि गिरफ्तार होने पर आरोपी ने कहा कि बेटी का इलाज कराने के लिए उसने लूट की।
एसएसपी डॉ. एस चन्नपा ने पत्रकार वार्ता में बताया कि कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र के चंद्र नगर में कपड़ा कारोबारी अवनीश पसरीचा के घर पर दो दिन पूर्व लूटपाट हुई थी। चाकू से आतंकित करके कारोबारी की पत्नी ममता से जेवरात लूटकर आरोपी फरार हो गया था। बृहस्पतिवार को कोतवाली सदर बाजार पुलिस ने सर्विलांस टीम की मदद से आरोपी रितेश उर्फ विशाल पुत्र विनोद शर्मा निवासी चंद्र नगर को गिरफ्तार किया। आरोपी की निशानदेही पर लूटे गए जेवरात बरामद हो गए। एसएसपी ने पुलिस टीम को 10 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की। एसएसपी ने बताया कि आरोपी रितेश एमसीए पास है, जो लूट के मामलों में पहले भी जेल जा चुका है।
विज्ञापन

बेटी के ऑपरेशन के लिए की लूट
लूट करने से पहले ही आरोपी ने एक बैग में चंद्र नगर स्थित पार्क में कपड़े रख दिए थे। वारदात के बाद वापस पार्क में पहुंचा और कपड़े बदलकर फरार हो गया। वारदात के दौरान आरोपी ने कारोबारी की पत्नी से भी कहा था कि उसकी बेटी का दिल का ऑपरेशन होना है। इसलिए उसे पैसों की जरूरत है। पत्रकार वार्ता में भी आरोपी ने बेटी के इलाज के लिए लूट करने की बात स्वीकार की।
विज्ञापन

रेकी के बाद की थी वारदात
कपड़ा कारोबारी के घर रितेश उस समय घुसा था, जब नौकरानी दोपहर के समय काम निपटाकर घर से निकली थी, तब गेट खुला रह गया था। इससे पूर्व आरोपी ने रेकी की थी, उसे पता था कि किस समय नौकरानी घर से निकलती है। आरोपी ने मुंह पर कपड़ा लपेटकर वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी की तस्वीर सीसीटीवी में कैद हो गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें