फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रालोद कार्यकर्ताओं ने किया गन्ना भवन पर प्रदर्शन

विज्ञापन
गन्ना भवन पर ज्ञापन सौंपते रालोद कार्यकर्ता - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। बकाया गन्ना मूल्य भुगतान नहीं होने से आक्रोशित रालोद कार्यकर्ताओं ने गन्ना भवन पर प्रदर्शन कर जिला गन्ना अधिकारी कृष्ण मोहन मणि त्रिपाठी को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि किसानों को ब्याज सहित बकाया गन्ना मूल्य का तत्काल भुगतान कराया जाए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को गन्ना भवन पर प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश महासचिव चौधरी धीर सिंह और जिलाध्यक्ष राव केसर ने कहा कि बकाया गन्ना मूल्य भुगतान नहीं होने से किसान आर्थिक संकट में हैं। कहा कि गन्ना क्रय अधिनियम के तहत 14 दिनों में गन्ना मूल्य भुगतान करने का प्रावधान है। इसके बाद भुगतान करने पर बकाया गन्ना मूल्य पर ब्याज देने का नियम है। उन्होंने कहा कि किसानों को तत्काल ब्याज सहित बकाया गन्ना मूल्य भुगतान कराया जाए। यदि एक सप्ताह में ब्याज सहित बकाया गन्ना मूल्य भुगतान नहीं कराया गया तो रालोद कार्यकर्ता गन्ना भवन और चीनी मिलों पर प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि तीन कृषि कानूनों के विरोध में किसान पिछले आठ महीने से आंदोलनरत हैं। इसके बावजूद सरकार किसानों की कोई सुनवाई नहीं कर रही है। उन्होंने सरकार पर किसान विरोधी होने का आरोप लगाया। इस दौरान चौधरी अयूब हसन, युवा इकाई के जिलाध्यक्ष रविन्द्र गुर्जर, अनुज वर्मा, पंकज चौधरी, राव फरमान, शौकीन राणा, आसिफ पार्षद, शमशाद अहमद, विशाल कांबोज, संजय कंबोज, श्रवण कांबोज, अतुल शर्मा, राव शहजाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें