फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइकिल यात्रा निकालकर जताया सरकार की नीतियों का विरोध

विज्ञापन
दिल्ली रोड़ ग्राम मवीकला से साईकिल रैली निकालते सपा कार्यकर्ता - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। सपा के संस्थापक सदस्य जनेश्वर मिश्र की जयंती पर बृहस्पतिवार को शहर में छह से ज्यादा स्थानों से सपा कार्यकर्ताओं ने साइकिल यात्रा निकाली। इस दौरान पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस के मूल्य वृद्धि के विरोध में नारेबाजी की। जिला कार्यालय से निकाली साइकिल यात्रा में सपा कार्यकर्ता गले में उपलों डालकर चले।
विज्ञापन

अंबाला रोड पर स्थित जिला कार्यालय से सपा एससी एसटी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष आकाश पंवार के नेतृत्व में हकीकत नगर रामलीला मैदान तक साइकिल यात्रा निकाली। इसमें वरिष्ठ नेता मजाहिर हसन राणा, पूर्व महानगर अध्यक्ष फैसल सलमानी आदि ने उपलों की माला पहन रखी थी और खाली सिलिंडर भी लिया हुआ था। इसमें सोनू, नवीन, प्रवीण गौतम, अनवार, अमरदीप, बिजेंद्र खटीक आदि मौजूद रहे।
सपा के महानगर अध्यक्ष आजम शाह ने मंडी समिति रोड से साइकिल यात्रा को झंडी दिखाकर रवाना किया। साइकिल रैली मंडी समिति, पुरानी मंडी, कंबोह का पुल, कुतुबशेर चौकी, अंबाला रोड से होती हुई घंटाघर ,घंटाघर से कचहरी के पुल कोर्ट रोड से होती हुई हकीकत नगर स्थित रामलीला मैदान पहुंची। इसमें अनुराग मलिक, गुलशन कपूर , मुस्तकीम राणा, नवीन सिंघल, अनवर खान वारसी, भूपेंद्र भंडारी, पार्षद टिंकू अरोड़ा, बृजेश, सोनू त्यागी, राहुल शर्मा, परीक्षित वर्मा, हरपाल वर्मा आदि ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन

वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष फरहाद आलम गाड़ा के नेतृत्व में रामनगर नया गांव से शुरू होकर दो दर्जन से अधिक गांवों से होते हुए वापस नया गांव में संपन्न हुई। इसमें जुनैद गाड़ा, मोहसिन, सलमान, नसीम सलमानी, शाहनवाज मलिक, शाहबाज इदरीसी आदि रहे।
नुमाइश कैंप से पूर्व विधायक शशिबाला पुंडीर ने साइकिल यात्रा को झंडी दिखाकर रवाना किया। सपा व्यापार सभा की साइकिल यात्रा जिलाध्यक्ष हरपाल सिंह वर्मा एवं महामंत्री अनुज गुप्ता के नेतृत्व में निकाली गई। जिला उपाध्यक्ष अब्दुल गफूर के नेतृत्व में गांव मवी कलां से साइकिल यात्रा निकाली गई। इसमें नत्थू सिंह यादव, मुकेश मानक टाला, अनुज यादव, विनोद वर्मा, अभिषेक कुमार, अनिरुद्ध शर्मा आदि रहे।

दिल्ली रोड़ के हसनपुरसे साईकिल रैली निकालते सपा कार्यकर्ता- फोटो : SAHARANPUR

अंबाला रोड़ सपा कार्यालय विरोध जताकर साइकिल यात्रा निकालते सपा कार्यकर्ता- फोटो : SAHARANPUR

रामलीला भवन से साईकिल रैली निकालते सपा व्यापार सभा के कार्यकर्ता- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें