फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मांतरण कराने के मामले में दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बेहट। धर्मांतरण कराने के मामले में बेहट पुलिस ने ईसाई मिशनरी से जुड़े दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है, जबकि अन्य को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

रविवार की शाम शाकंभरी देवी रोड स्थित एक स्थान पर ईसाई मिशनरी से जुड़े कुछ लोगों पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने हिंदू समुदाय के लोगों का धर्मांतरण कराने का आरोप लगाते हुए हंगामा करते हुए मिशनरी से जुड़े पांच लोगों को पकड़कर पुलिस को सौंपा था।
पुलिस ने इस मामले में कस्बे के मोहल्ला माजरी निवासी कुणाल पुत्र रामपाल सिंह की तहरीर पर अजय पुत्र सतपाल निवासी गांव अब्दुल्लापुर कोतवाली बेहट व अनिल पुत्र भरत सिंह निवासी गांव नथमलपुर थाना चिलकाना के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। आरोप है कि ये लोग लोगों को बहला-फुसलाकर, धन का प्रलोभन देकर ईसाई धर्म में परिवर्तित कराने एवं मना करने पर जान से मारने की धमकी देते है। इंस्पेक्टर बृजेश कुमार पांडेय ने बताया कि हिरासत में लिए गए दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई, जबकि अन्य को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें