फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनपद में छह बच्चों को सौंपे गए पासबुक एवं आयुष्मान कार्ड

विज्ञापन
पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रेन योजना की प्रथम वर्षगांठ पर कलेक्ट्रेट के एनआईसी में प्रधानमंत्री का व - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। कोविड महामारी में माता-पिता को खोने वाले जनपद के छह बच्चों को पासबुक सौंपी गईं। पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रेन योजना के तहत डाकघर में उनके खोले गए खातों में 10-10 लाख रुपये हस्तांतरित किए। साथ ही पांच लाख रुपये सीमा का आयुष्मान कार्ड आदि जारी किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्यक्रम को संबोधित किया।
कलक्ट्रेट स्थित एनआईसी में सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्चुअल संवाद के जरिए योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ऐसे बच्चों को नि:शुल्क स्कूली शिक्षा के साथ ही उच्च शिक्षा के लिए शिक्षा ऋण की सहायता दी जाएगी। शिक्षा ऋण के ब्याज का भुगतान पीएम केयर्स द्वारा किया जाएगा। 18 वर्ष की आयु तक आयुष्मान भारत योजना के तहत पांच लाख रुपये तक स्वास्थ्य बीमा दिया जाएगा। व्यक्तिगत जरूरतों के लिए 18 वर्ष की आयु पूरी करने पर 23 वर्ष की आयु तक मासिक वित्तीय सहायता दी जाएगी। 23 वर्ष की आयु पूरी करने पर पीएम केयर्स से 10 लाख रुपये की एकमुश्त सहायता दी जाएगी।
विज्ञापन

प्रदेश के लोक निर्माण राज्यमंत्री बृजेश सिंह ने बच्चों से विस्तार से बात की। उन्होंने बच्चों से उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, आवास एवं उनकी संपत्ति के रखरखाव संबंधी जानकारी प्राप्त की। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने बच्चों एवं उनके अभिभावकों से बात कर किसी भी प्रकार की कठिनाई होने पर उन्हें अवगत कराया जाए। उनकी ओर से हरसंभव मदद की जाएगी।
विज्ञापन

इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष चौधरी मांगेराम, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रजनीश मिश्र, उप निदेशक महिला कल्याण पुष्पेंद्र सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी मीनू सिंह, बाल कल्याण समिति अध्यक्ष अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें