फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत : अब ऑनलाइन निकालें 500 रुपये तक के स्टांप पेपर

विज्ञापन
विज्ञापन
राहत : अब ऑनलाइन निकालें 500 रुपये तक के स्टांप पेपर
विज्ञापन

सहारनपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों को अब स्टांप पेपर के लिए मारामारी नहीं करनी पड़ेगी। कोई भी जरूरतमंद 500 रुपये तक के स्टांप का ऑनलाइन प्रिंट निकाल सकता है। इससे किसी को स्टांप पेपर न तो ब्लैक में लेने को मजबूर होना पड़ेगा और न ही वेंडरों के चक्कर काटने पड़ेंगे।
बढ़ती लागत को देखते हुए सरकार ई स्टांपिंग पर जोर दे रही है। इसके चलते ही स्टांप पेपर राजकीय मुद्रणालय से मंगाना बंद कर दिया है, जिससे छोटे स्टांप पेपर की किल्लत हो रही है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पर्चा भरते समय शपथ पत्र देने के लिए प्रत्याशियों को 10 रुपये के स्टांप पेपर की आवश्यकता होती है। अब जनपद की 884 ग्राम पंचायतों के प्रधान पद के प्रत्याशियों, 11 क्षेत्र पंचायत के सदस्यों और जिला पंचायत की 49 सीटों के लिए चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों को शपथपत्र के लिए स्टांप पेपर लेने में समस्या नहीं होगी। वे ऑनलाइन ही स्टांप पेपर निकाल सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टांप लेने वाले व्यक्ति को स्टॉक होल्डिंग कारपोरेशन ऑफ इंडिया की वेबसाइट की ऑनलाइन ई-स्टांपिंग प्रणाली में प्रवेश कर पंजीकरण करना होगा। सत्यापन के बाद यूजर आईडी और पासवर्ड सृजित होगा। इसके बाद राज्य, स्टांप शुल्क की धनराशि और पक्षकारों का वितरण दर्ज किया जाएगा। इस बात का भी उल्लेख करना होगा कि किस उद्देश्य से ई स्टांप खरीदा जा रहा है। इसके बाद नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड या यूपीआई के माध्यम से भुगतान किया जाएगा। प्रिंटर की मदद से स्टांप प्रमाण पत्र को प्रिंट किया जा सकेगा।
वर्जन
प्रदेश की स्टांप आयुक्त मिनिस्ती एस. ने 25 फरवरी को आदेश जारी किए थे। अब 500 रुपये तक के स्टांप पेपर का ऑनलाइन प्रिंट निकाला जा सकता है।
- संजय श्रीवास्तव, सहायक निबंधक स्टांप
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें