सहारनपुर। जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर का जन्म कल्याणक महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। जैन समाज ने प्रमुख बाजारों से होकर भव्य रथयात्रा निकाली गई।
नकुड़ में प्राचीन जैन मंदिर में जैन श्रद्धालुओं का सुबह से ही तांता लगा रहा। भगवान महावीर की विशेष पूजा अर्चना की गई। दोपहर को जैन समाज में भगवान महावीर की भव्य रथ यात्रा के लिए सौधर्म इंद्र की बोली अमित जैन, सारथी की बोली संदीप जैन, पंकज जैन सर्राफ, कुबेर की बोली रजत जैन, दाएं एवं बाएं चंवर झुलाने की बोली संदीप जैन, मनोज जैन ने ली। जुलूस में सबसे आगे जैन धर्म का ध्वज, धर्म चक्र, ऐरावत हाथी, घुड़सवार, ऊंट सवार सबके आकर्षण का केंद्र बने। श्री जी के सम्मुख जैन श्रद्धालु नृत्य एवं भजन करते हुए चल रहे थे।
जैन मिलन के अध्यक्ष पंकज जैन सर्राफ, महामंत्री पंकज जैन ने जैन मिलन की ओर से श्री दिगंबर जैन आदिनाथ समिति के पदाधिकारियों एवं नगर पालिका सभासद श्रवण जैन, अभिषेक जैन को अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया।
अंबेहटा में शोभायात्रा जैन मंदिर से शुरू होकर कस्बे के अनेक मार्गों से होती हुई जैन बाग पहुंची। जहां धार्मिक अनुष्ठान आयोजित हुए। शोभायात्रा में बैंड-बाजे के अलावा मोहक झांकियां सम्मिलित रही। शोभायात्रा का मार्ग में अनेक स्थानों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। अरुण जैन, अनिल जैन, अखिलेश जैन, रिंकू जैन, योगेश जैन, अंकित जैन, शुभम जैन, विजय जैन, अमित जैन, मनोज जैन, वीरेंद्र जैन, सुलेख चंद जैन रहे। गंगोह के अंबा विहार स्थित श्री दिगंबर जैन मंदिर में जैन समाज के लोगों ने सामूहिक रूप से भगवान महावीर का पूजन किया। श्री जी का पूजन प्रक्षाल किया गया। चंदू लाल, अशोक, विरेंद्र, मुकेश, डॉ. मनोज, मुकुल जैन, विशाल, संदीप, अंकुर, मोहित, प्रवीण, नवीन, मनीष, मुनीश, मयंक, अभिषेक, अनिमेश जैन, निर्मल जैन, संगीता, नेहा, अंजलि जैन रहे।
नकुड़ में रथ यात्रा निकालते जैन समाज के लोग- फोटो : SAHARANPUR