फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश ने खोली विकास कार्यों की पोल, हाईवे पर भरा पानी

विज्ञापन
सरसावा में हाईवे पर भरे पानी से गुजरते वाहन - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सरसावा (सहारनपुर)। मंगलवार को शाम के समय हुई बरसात ने जहां उमस भरे मौसम में जनमानस को ठंडक का अहसास कराया, वहीं नगर पालिका द्वारा नगर विकास के नाम पर किए जा रहे विकास कार्यों की हकीकत भी सामने रख दी।
विज्ञापन

यूं तो दो दिन से आसमान में बादल छाए हुए थे, लेकिन बरसात नहीं हो रही थी। मंगलवार को सुबह तक भारी गर्मी तथा उमस का माहौल रहा। वहीं शाम के समय अचानक मौसम ने पलटी खाई तथा पांच बजे के करीब झमाझम बरसात होने लगी। उमस भरे मौसम में हुई बरसात की ठंडी फुहारों ने जनमानस को राहत पहुंचाया, लेकिन नगरवासियों के लिए कोढ़ में खाज का काम कर रही अंबाला रोड एक बार फिर से जलमग्न हो गई। आधे घंटे की बरसात ने ही अंबाला रोड पर डीसी जैन इंटर कॉलेज से लेकर पेट्रोल पंप तक करीब 500 मीटर के हिस्से को तालाब में तब्दील कर दिया। इस कारण लोगों को भारी परेशानी हुई। इस संबंध में नगर के जागरूक व्यक्ति ठाठ सिंह चौधरी, सरदार अवतार सिंह, दिनेश गुप्ता, हाजी मसूद, रणवीर सिंह, संजीव, वीर सिंह चौधरी आदि ने कहा बारिश ने पालिका के विकास के दावों की पोल खोल दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें