फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब बन गई प्रणव विहार कॉलोनी

विज्ञापन
विज्ञापन
-करीब दस कॉलोनियों से निकलने वाला पानी हो रहा जमा, बीमारियां फैलने का खतरा
विज्ञापन

- टैक्स चुकाने के बावजूद लोगों की समस्या का समाधान नहीं हो रहा
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। शहर के वार्ड संख्या दस की प्रणव विहार कॉलोनी के लोगों की जिंदगी बदतर हो गई है। पानी की निकासी की व्यवस्था नहीं होने की वजह से करीब दस कॉलोनियों का गंदा पानी प्रणव विहार में आकर जमा हो रहा है, जिसकी वजह से लोगों का कॉलोनी में रहना मुश्किल हो रहा है। खास बात यह है कि टैक्स चुकाने के बावजूद लोगों की समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।
महानगर में नवादा रोड स्थित ज्यादातर कॉलोनियों में जल निकासी के लिए ठोस व्यवस्था नहीं है। इसकी वजह से अधिकांश कॉलोनियों में जलभराव रहता है। पहले क्षेत्र की कॉलोनियों का पानी हरिलोक कॉलोनी में जाता था, लेकिन एक कॉलोनाइजर द्वारा कॉलोनी काटने के लिए दीवार खड़ी कर दी गई, जिसके बाद से करीब दस कॉलोनियों का पानी प्रणव विहार में जाने लगा। हालत यह हो गई है कि जितने भी खाली प्लॉट हैं सभी में जलभराव है। लोग अपने घरों के आसपास मिट्टी डलवाकर जलभराव से बचने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन वह नाकाफी है। चूंकि दूषित पानी है। ऐेसे में दुर्गंध और पानी में पैदा हो रहे कीड़े और अन्य जीव भी कॉलोनीवासियों के घरों में घुसकर उनको परेशान कर रहे हैं। कॉलोनीवासी चिराग मक्कड़, राजकुमार कोहली, नितिन गुप्ता, जनकराज, राजू, साबिक, प्रेम कुमार, पंकज धीमान ने बताया कि वह नगर निगम को टैक्स भी दे रहे हैं। कई बार प्रार्थना पत्र देकर समस्या के निस्तारण की मांग कर चुके हैं, मगर समाधान नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

------
कमजोर पड़ रहीं मकानों की नीव
कॉलोनी में जमा हो रहा पानी लोगों के मकानों की नीव को कमजोर कर रहा है। कईं घरों में सीलन आ चुकी है, जबकि कुछ की दीवार धंस गई है। इसकी वजह से लोग परेशान हैं और नगर निगम पर अनदेखी का आरोप लगा रहे हैं।
------
इन कॉलोनियों से आता है पानी
प्रणव विहार में इकट्ठा हो रहा पानी करीब दस कॉलोनियां से आता है। इनमें गांधीनगर, अभिषेक नगर, काजीपुरा, कोरी माजरा, चूना भट्टी कॉलोनी, अंकित विहार, वेद विहार, रूप विहार आदि कॉलोनियां शामिल हैं।
विज्ञापन

------
दूर कराई जाएगी समस्या : नगरायुक्त
नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि प्रणव विहार में जलभराव की समस्या से जुड़ी कोई शिकायत अभी तक नहीं मिली है, लेकिन यदि ऐसा है तो यह गंभीर बात है। जल्द ही अधिकारियों को मौके पर भेजकर समस्या को दिखवाया जाएगा। पानी की निकासी की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें