फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेशीय जूडो प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेशीय जूडो प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
विज्ञापन

सहारनपुर। राज्य टीम के चयन के लिए बुधवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुई प्रदेशीय सीनियर महिला एवं पुरुष जूडो प्रतियोगिता में प्रदेश भर के 200 से अधिक खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। टीम का हिस्सा बनने के लिए खिलाड़ियों ने अपने अपने भार वर्ग में खूब दमखम दिखाया। पुरुष वर्ग में मुरादाबाद के खिलाड़ियों का दबदबा रहा।
प्रतियोगिता का उद्घाटन ओलंपिक रेफरी एवं उत्तर प्रदेश जूडो संघ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मुनव्वर अंजार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने 200 खिलाड़ियों में 80 फीसदी महिलाओं के होने पर खुशी जताई और खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। इसके बाद मुकाबले कराए गए। महिला वर्ग के 48 किलोग्राम भार में सहारनपुर की प्रीति पहले, हापुड़ की अंजली दूसरे तथा हापुड़ की इकरा व मुरादाबाद की सपना कश्यप संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रही। 52 किलोग्राम भार में हापुड़ की पूजा ने पहला, मुरादाबाद की शिवानी कुमारी ने दूसरा तथा बुलंदशहर की खुशबू व सहारनपुर की सुजाता कश्यप ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान पाया।
विज्ञापन

57 किलोग्राम भार में गाजियाबाद की सुमन पहले, गाजियाबाद की ही सोनम दूसरे, सहारनपुर की मानसी धीमान और कासगंज की डॉली संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रही। 65 किलोग्राम भार में लखनऊ की हिना खान ने पहला, गौतमबुद्धनगर की स्नेहा ने दूसरा तथा मुजफ्फरनगर की मीनाक्षी और सहारनपुर की हिमांशी चपराना ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया। पुरुष वर्ग के 90 किलोग्राम भार में मुरादाबाद के तुषार बंसल पहले, कानपुर नगर के अरमान सिद्दीकी दूसरे तथा मुरादाबाद के अनिरुद्ध प्रताप सिंह व सहारनपुर के सूरज सैनी संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

100 किलोग्राम भार में मुरादाबाद के आलोक पांडेय ने पहला, मुजफ्फरनगर के केशव ने दूसरा तथा कानपुर नगर के कृष्ण शुक्ला और बरेली के संजू प्रताप ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया। 100 किलोग्राम से अधिक भार में मुरादाबाद के रोहन बिश्नोई पहले, हापुड़ के नमन दूसरे तथा लखनऊ के सुशांत राय तीसरे स्थान पर रहे। सहारनपुर जिला जूडो संघ के संस्थापक सचिव दीपक गुप्ता ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर प्रदेशीय टीम गठित की जानी है, जो राष्ट्रीय सीनियर प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी। प्रतियोगिता के दौरान अंतरराष्ट्रीय रेफरी उमेश कुमार सिंह, एसी गुप्ता, बलबीर छाबड़ा, पंकज बंसल, रजनी कोहली, उप क्रीड़ा अधिकारी काशीनरेश यादव, संजय गिरि, संजय गुप्ता, किरन गौतम, अदिति नेगी, दीक्षा कंसल आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें