फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत में मारपीट से ग्रामीण की मौत, तीन के खिलाफ रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
डोल के विवाद में आलमपुर में खेत पर बुलाई पंचायत में हुई मारपीट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गंगोह (सहारनपुर)। खेत की डोल पर पेड़ लगाने को लेकर दो पक्षों में हुए विवाद में समझौते के लिए बुलाई गई पंचायत में हुई मारपीट में एक ग्रामीण की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने बाप-बेटा सहित तीन के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
गंगोह कोतवाली के गांव आलमपुर निवासी विजय ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उनके पड़ोसी प्रमोद पुत्र बिरम सिंह ने उनके खेत की डोल पर पापुलर के पेड़ लगा दिए थे। इसे लेकर उसके पिता रकम सिंह (55) ने विरोध जताते हुए बुधवार को गांव के लोगों की पंचायत खेत पर बुलाई थी। इसमें प्रमोद अपने परिजनों को लेकर खेत पर पहुंचा था। आरोप है कि पंचायत में प्रमोद, उसके पिता और एक अन्य ने उसके पिता के साथ मारपीट कर दी। उन्हें पंचायत में मौजूद लोगों ने किसी तरह बचाया। मारपीट से उसके पिता की तबीयत बिगड़ जाने पर उन्हें एक प्राइवेट चिकित्सक के यहां दिखाया गया। जहां से गंभीर होने पर उन्हें सीएचसी ले गए, वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी प्रविंद्र पाल सिंह ने बताया कि सूचना के बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर के आधार पर प्रमोद, उसके पिता बिरम सिंह और श्याम सिंह पुत्र मनफूल के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें