फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीजीटी 2021: दोनों दिन शांतिपूर्ण तरीके से हुई परीक्षा, 1260 अभ्यर्थियों ने किया किनारा, 6100 अभ्यर्थी हुए शामिल

Wed, 18 Aug 2021 08:27 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

सहारनपुर में पीजीटी परीक्षा दोनों दिन शांतिपूर्ण तरीके से हुई। जहां दोनों दिनों में 6100 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी तो वहीं 1260 अभ्यर्थियों ने परीक्षा से किनारा किया।
विज्ञापन
सहारनपुर में पीजीटी परीक्षा देने पहुंचे अभ्यर्थी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद में मंगलवार और बुधवार दोनों दिन पीजीटी की परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से हुई। इन दोनों दिनों में जहां 6100 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए तो वहीं 1260 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।

विज्ञापन


दूसरे दिन जनपद के चार केंद्रों पर हुई परीक्षा
पीजीटी (प्रवक्ता संवर्ग परीक्षा) बुधवार को सहारनपुर जनपद के चार केंद्रों पर हुई। दो पालियों में हुई परीक्षा में कुल 3671 अभ्यर्थियों के सापेक्ष 3067 उपस्थित रहे, जबकि 606 अनुपस्थित रहे। पहली पाली सुबह 9:30 बजे से पूर्वाह्न 11:30 बजे तक चली। इसमें एसडी इंटर कॉलेज में 480 के सापेक्ष 397, बीडी बाजोरिया इंटर कॉलेज में 480 के सापेक्ष 402, जेवी जैन इंटर कॉलेज में 480 के सापेक्ष 400 और एचएवी इंटर कॉलेज में 405 के सापेक्ष 336 ने परीक्षा दी। इस प्रकार पहली पाली में कुल 1845 में से 1535 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 310 गैरहाजिर रहे। 

उधर, द्वितीय पाली दोपहर दो से शाम चार बजे तक चली। इसमें एसडी इंटर कॉलेज में 480 के सापेक्ष 404, बीडी बाजोरिया इंटर कॉलेज में 480 के सापेक्ष 405, जेवी जैन इंटर कॉलेज में 480 के सापेक्ष 384 और एचएवी इंटर कॉलेज में 388 के सापेक्ष 339 ने परीक्षा दी। इस प्रकार दूसरी पाली के लिए पंजीकृत 1826 अभ्यर्थियों में से 1532 अभ्यर्थी उपस्थित रहे, जबकि 296 ने परीक्षा छोड़ी। जिला विद्यालय निरीक्षक रविदत्त ने बताया कि परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण रही।
विज्ञापन


पहले दिन जनपद के पांच केंद्रों पर हुई प्रवक्ता संवर्ग परीक्षा
प्रवक्ता संवर्ग परीक्षा (पीजीटी) पहले दिन पांच केंद्रों में हुई। पहली पाली में पंजीकृत 1652 में से 1370 और दूसरी पाली में पंजीकृत 2035 में से 1663 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा शांतिपूर्ण हुई थी। किसी तरह की अव्यवस्था या गड़बड़ी सामने नहीं आई।

पहली पाली सुबह 09:30 बजे से पूर्वाह्न 11:30 बजे तक चली। पहली पाली की परीक्षा सभी पांच केंद्रों में हुई। एसडी इंटर कॉलेज में 480 में से 395, बीडी बाजोरिया इंटर कॉलेज में 480 में से 399, जेवी जैन इंटर कॉलेज में 480 में से 388, एचएवी इंटर कॉलेज में 480 में से 382 और इस्लामिया इंटर कॉलेज में 115 में ले 99 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। इस प्रकार पंजीकृत 2035 में से 1663 ने परीक्षा दी और 372 गैरहाजिर रहे।

दूसरी पाली की परीक्षा चार केंद्रों में हुई। एसडी इंटर कॉलेज में 480 में से 394, बीडी बाजोरिया इंटर कॉलेज में 480 में से 389, जेवी जैन इंटर कॉलेज में 480 में से 414 और एचएवी इंटर कॉलेज में 212 में से 173 ने परीक्षा दी। इस प्रकार कुल 1652 में से 1370 अभ्यर्थी उपस्थित रहे, जबकि 282 गैरहाजिर रहे। जिला विद्यालय निरीक्षक रविदत्त ने परीक्षा के सफल आयोजन की बात कही। परीक्षा बुधवार को भी होगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें