फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवारा कुत्तों का आतंक: सहारनपुर में युवक को नोंच-नोंचकर किया अधमरा, महिला घायल

Wed, 18 Aug 2021 05:24 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

बताया गया कि कुत्तों ने पहले महिला पर हमला बोला था, जिसमें उसे कई जगह चोट आई। जैसे ही युवक ने कुत्तों को भगाना चाहा तो उस पर भी हमला कर दिया। कुत्तों ने युवक को नोंच नोंचकर लहूलुहान कर दिया।
विज्ञापन
कुत्तों के हमले में घायल युवक - फोटो : Amar Ujala Meerut
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर मे आवारा कुत्तों ने किस कदर आतंक मचाया हुआ है इसका अंदाजा आज देवबंद में हुई घटना से लगाया जा सकता है। यहां मानकी  गांव में जंगली और आवारा कुत्तों ने एक महिला और युवक पर हमला बोल दिया।

विज्ञापन


महिला को बचाने के चक्कर में युवक ने कुत्तों को भगाना चाहा, तो उन्होंने उस पर भी हमला कर दिया और उसे नोंच नोंचकर अधमरा कर डाला। वहीं महिला को भी कुत्तों ने घायल कर दिया। युवक की हालत गंभीर बताई गई है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

जानकारी के अनुसार थाना देवबंद क्षेत्र के मानकी गांव में ग्रामीणों में आवारा कुत्तों का खौफ है। यहां खुंखार हो चुके कुत्तें कभी बच्चों पर हमला करते हैं तो कभी बड़ों पर, लेकिन प्रशासन इन कुत्तों को पकड़ने के लिए कोई कदम नहीं उठाता।
विज्ञापन


बुधवार दोपहर खुंखार कुत्तों ने एक महिला और युवक पर हमला कर दिया। जिसमें युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। 

बताया गया कि कुत्तों ने पहले महिला पर हमला बोला था, जिसमें उसे कई जगह चोट आई। जैसे ही युवक ने कुत्तों को भगाना चाहा तो उस पर भी हमला कर दिया। कुत्तों ने युवक को नोंच नोंचकर लहूलुहान कर दिया।

आसपास लोगों के इकट्ठा होकर लाठी डंडों से भगाने पर वे वहां से भागे। घायल युवक को परिजनों ने लहूलुहान अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां से उसे मुजफ्फरनगर अस्पताल भेज दिया गया, उसकी हालत गंभीर बताई गई है। महिला का भी उपचार चल रहा है। मानकी गांव के प्रधान ने एसडीएम देवबंद को प्रार्थनापत्र देकर कुत्तों को जल्द पकड़वाने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें