फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम स्लोगन से बदलेगा लोगों की सोच

विज्ञापन
हसनपुर चौक पर मेरा सहारनपुर नम्बर वन को बोर्ड लगाते कर्मी - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
नगर निगम स्लोगन से बदलेगा लोगों की सोच
विज्ञापन

सहारनपुर। लोग अपने शहर से प्यार करें और तमाम योजनाओं में सहारनपुर को नंबर-1 बनाने में मदद करें। इसके लिए नगर निगम स्लोगन का सहारा ले रहा है। इसके तहत जगह-जगह बैनर-होर्डिंग लगवाए जा रहे हैं। ताकि लोगों की सोच को बदलने में मदद मिल सके।
विज्ञापन

नगर निगम परिसर में नगरायुक्त कार्यालय के ठीक सामने लोहे का बड़ा स्टैंड लगाया गया है, जिस पर प्लास्टिक से आई लव माई सहारनपुर लिखा है। इसमें लाइटें लगाई गई है। ताकि इससे निगम में आने वाले लोग प्रेरित हो सकें। इसी तरह, दिल्ली रोड पर हसनपुर चौराहे पर दो स्टैंड लगाए गए हैं। जिन पर लिखा है मेरा सहारनपुर नंबर वन। निगम के अधिकारियों का कहना है कि ऐसे स्लोगन लिखे स्टैंड शहर में अन्य प्रमुख चौराहों और शहर के प्रवेश मार्गों पर भी लगाए जाने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें