फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव: सर्द मौसम में बढ़ रहा सियासी पारा

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनाव : सर्दी में बढ़ रहा सियासी पारा
विज्ञापन

सहारनपुर। पंचायत चुनाव की तैयारी में जुटे दावेदारों की सरगर्मी से इन दिनों सियासी पारा गर्म है। दावेदारों की नजर आरक्षण सूची जारी होने पर है। इसके बाद भाजपा घोषित प्रत्याशियों के नाम सावर्जनिक करेगी। इसको लेकर मंथन जारी है। वहीं, कांग्रेस संगठन सृजन अभियान के तहत पंचायत चुनाव की तैयारियों में जुुटी है तो सपा व बसपा भी रणनीति बना रही हैं।
पंचायत चुनाव को लेकर परिसीमन पूरा हो चुका और मतदाता सूची भी फाइनल हो चुकी है। अब, भाजपा, सपा, कांग्रेस और बसपा की नजर आरक्षण पर है। एक सप्ताह पूर्व भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल और क्षेत्रीय अध्यक्ष सहारनपुर आकर चुनाव की तैयारियों की समीक्षा कर चुके हैं। जल्द ही प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह व पंचायत चुनाव के प्रदेश प्रभारी विजय बहादुर पाठक जिले का दौरा करेंगे।
विज्ञापन

वहीं, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार भी सहारनपुर आ रहे हैं। इसी तरह सपा बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने में जुटी है। इसी को लेकर कुछ समय पूर्व सभी प्रकोष्ठों की कार्यकारिणी भी घोषित कर दी गई हैं। साथ ही बसपा ने भी पंचायत चुनाव पर फोकस किया है, लेकिन बसपा नेता चुनाव को लेकर अभी अपनी रणनीति को गोपनीय रखे हुए हैं।
----------------
आसपा बढ़ा सकती है बसपा की परेशानी
सहारनपुर। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व भीम आर्मी एकता मिशन के संस्थापक चंद्रशेखर पंचायत चुनाव लड़ने का एलान कर चुके हैं। इसको लेकर समर्थित प्रत्याशियों को मैदान में उतारा जाएगा। वहीं, आसपा की घोषणा से बसपा की परेशानी बढ़ सकती है। क्योंकि, एक बड़े वर्ग के वोटों में आसपा सेंधमारी कर सकती है।
विज्ञापन

------------
इन पदों पर होगा चुनाव
अप्रैल माह में जिले में 884 ग्राम प्रधान, जिला पंचायत के 49 वार्ड, 1206 बीडीसी और 11210 ग्राम पंचायत सदस्यों के पदों पर चुनाव होगा। राजनीतिक दल आरक्षण तय होते ही समर्थित प्रत्याशियों की घोषणा करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें