फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ी रौनक: होली पर बाजार में उछाल, उड़ेगा भगवा गुलाल, मोदी और योगी के मुखौटों की मांग, व्यापार में इजाफे की उम्मीद

Tue, 15 Mar 2022 06:22 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

बीते दो वर्षों में कोरोना संक्रमण के डर की वजह से लोग होली खेलने से भी बचते रहे। बाजार में हो रही बिक्री से अनुमान लगाया जा रहा है कि इस बार होली जमकर खेली जाएगी। भाजपा की जीत का असर बाजार में दिख रहा है। रंगों की होली खेलने के लिए विभिन्न प्रकार के मुखौटे बच्चों के लिए आए हुए हैं, लेकिन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ के मुखौटे की मांग ज्यादा है।
विज्ञापन
Holi - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

होली पर्व को लेकर बाजार में इस बार बूम की उम्मीद है। कोरोना काल के बाद इस बार बाजार में पांच करोड़ का मिठाई, रंगों का दो करोड़, फूलों का भी दो करोड़ और नमकीन का एक करोड़ का कारोबार होने का अनुमान है। इसके साथ ही बाजार 19 तरह के गुलाल आए हैं, लेकिन भगवा गुलाल और रंग की बाजार में मांग बढ़ गई है। इसके अलावा मिठाइयों की दुकानों पर गुझियों की मांग बढ़ गई है। आर्डर पर भी गुझिया तैयार की जा रही हैं।

विज्ञापन

 
होली के नजदीक आते ही महानगर के बाजारों में भी रौनक बढ़ गई है। व्यापारियों के मुताबिक पूर्व जनपद में रंगों का दो करोड़ का कारोबार होता था। कोरोना काल की वजह से व्यापार में कमी आई थी। इस बार दो करोड़ से अधिक कारोबार होने का अनुमान है। पिछले दो वर्षों के मुकाबले इस बार व्यापार बढ़ा है। क्योंकि, बीते दो वर्षों में कोरोना संक्रमण के डर की वजह से लोग होली खेलने से भी बचते रहे। बाजार में हो रही बिक्री से अनुमान लगाया जा रहा है कि इस बार होली जमकर खेली जाएगी।

चुनाव परिणाम का भी असर, हर्बल रंग भी कर रहे पसंद 
मोरगंज बाजार के रंगों के थोक विक्रेता जयदीप जैन का कहना है कि बाजार में 19 तरह के गुलाल आए हैं। इनमें हरा, पीला, नीला, केसरिया, लाल, हल्का नीला, बैंगनी, हल्का केसरिया, गोल्डन आदि गुलाल बिक रहे हैं, लेकिन इनमें सबसे ज्यादा भगवा गुलाल की मांग बढ़ गई है। 

इसके साथ ही हर्बल रंग भी लोग पसंद कर रहे हैं। गुच्छा मार्केट के पिचकारी कारोबारी संदीप का कहना है कि पीठू पिचकारी, पाइप वाली पिचकारी, पानी के साथ रंग उड़ाने वाली पिचकारी, बंदूक वाली पिचकारी, हेलिकाप्टर वाली पिचकारी मांग ज्यादा है, जिनकी कीमत 50 रुपये लेकर 200 रुपये तक है। 

मिठाई का कारोबार भी चमका
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में पांच करोड़ मिठाई कारोबार होने का अनुमान है। रामनगर के मिठाई कारोबारी सुधीर सैनी व भगत सिंह चौक के कारोबारी अनुराग सिंघल का कहना है कि गुझियों की मांग ज्यादा है। बाजार में 380 से लेकर 480 रुपये प्रति किलो की गुझिया है। इसके अलावा रसगुल्लों, बर्फी भी बिक रही है। नमकीन में सुहाली, मिक्स नमकीन, नमक वाले पारे, आलू चिप्स और भुजिया की मांग ज्यादा है। व्यापारियों का अनुमान है कि जिले में इस बार पांच करोड़ से अधिक का कारोबार होगा।
विज्ञापन

मोदी और योगी के मुखौटों की मांग
भाजपा की जीत का असर बाजार में दिख रहा है। रंगों की होली खेलने के लिए विभिन्न प्रकार के मुखौटे बच्चों के लिए आए हुए हैं, लेकिन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ के मुखौटे की मांग ज्यादा है। जिनकी कीमत 20 से 40 रुपये है। 

मेवों और चॉकलेट के हार की खूब डिमांड 
होलिका पूजन पर बच्चों को मेवों और बताशों का हार पहनाते हैं। मगर, इस बार मेवों के साथ चॉकलेट के हार की मांग बढ़ गई है। यह हार 200 से लेकर 300 रुपये तक का बिक रहा है। 

फूलों का भी बढ़ा कारोबार 
होली मिलन के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें फूलों से होली खेली जा रही है। गेंदा और गुलाब के फूलों का कारोबार बढ़ गया है। जोगियान पुल के फूल कारोबारी शाहनवाज आलम व रईस अहमद ने बताया कि फूलों की बिक्री बढ़ी है। अनुमान के मुुताबिक कि जिले भर में दो करोड़ से अधिक का फूलों का कारोबार होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें