फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रबंध समिति चुनाव स्थगित, विरोध में सदस्यों ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रबंध समिति के चुनाव स्थगित
विज्ञापन

विरोध में सदस्यों ने किया हंगामा
बड़गांव। जड़ौदा पांडा के बीएनडी इंटर कॉलेज में प्रबंध समिति का चुनाव निर्वाचन अधिकारी की तबीयत खराब होने का हवाला देकर अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया। इसके बाद एक प्रत्याशी के समर्थक सदस्यों ने चुनाव प्रक्रिया में धांधली बरतने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा काटा।
विज्ञापन

जड़ौदा पांडा के बीएनडी इंटर कालेज में प्रबंधन समिति चुनाव की प्रक्रिया चल रही है। नामांकन, प्रपत्रों की जांच और नाम वापसी के बाद चुनाव में वर्तमान प्रबंधक मांगेराम व रावेंद्र त्यागी प्रबंधक पद के लिए चुनाव मैदान में हैं। प्रबंधन समिति चुनाव के लिए तीस जनवरी को मतदान होना था। रविवार को प्रबंधक पद के उम्मीदवार रावेंद्र त्यागी पक्ष के सदस्य वोटिंग के लिए कालेज प्रांगण में पहुंचे लेकिन बोर्ड पर चुनाव स्थगित होने का नोटिस देखकर हैरान रह गए। अचानक चुनाव स्थगित होने पर सदस्यों ने चुनाव में धांधली का आरोप लगाकर हंगामा खड़ा कर दिया। उनका कहना था कि हार के डर से निवर्तमान प्रबंधक मांगेराम से सांठगांठ के चलते चुनाव स्थगित किया गया। हालांकि चुनाव अधिकारी अरुण कुमार गोयल का कहना है कि उनकी अचानक तबीयत खराब हो गई। इसके चलते अगले आदेशों तक चुनाव स्थगित किया गया है। उधर, निवर्तमान प्रबंधक मांगेराम ने सांठगांठ, धांधली के आरोपों को निराधार बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें