फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में एक युवक की मौत, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर/गागलहेड़ी। क्षेत्र में अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एक बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि उसका चचेरा भाई गंभीर रूप घायल हुआ, जिसे पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं, देहरादून रोड पर अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार तीन युवक घायल हुए है।
विज्ञापन

जनपद हरिद्वार के थाना बुग्गावाला क्षेत्र के गांव हसनवाली निवासी मंजर (25) पुत्र ईनाम रविवार की देर शाम बाइक पर अपने चचेरे भाई फिरोज पुत्र इमरान के साथ बिहारीगढ़ जा रहा था। पुलिस के मुताबिक दोनों बाइक सवार जब थाना गागलहेड़ी क्षेत्र में गांव कुम्हारहेड़ा के पास पहुंचे तो अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में मंजर व फिरोज घायल हुए। राहगीरों की मदद से डायल 112 पर तैनात पुलिसकर्मी दोनों को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने जांच के बाद मंजर को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर हालत में फिरोज को भर्ती किया। हादसे का पता लगते ही मंजर व फिरोज के परिजन अस्पताल पहुंच गए। मंजर की मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि अज्ञात वाहन और चालक की तलाश की जा रही है।
वहीं, थाना जनकपुरी क्षेत्र में देहरादून रोड पर बाइक सवार तीन युवकों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में कैलाशपुर निवासी शुुुभम पुत्र राजकुमार, मुजफ्फराबाद निवासी अनिल व जोनी घायल हुए, जिन्हें पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें