फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: धरने पर बैठी किन्नर, हाथों में पुलिस-प्रशासन मुर्दाबाद का बैनर, बोली- मेरी जान को है खतरा

Fri, 29 Sep 2023 03:30 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर

सार

Saharanpur News : पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने और अपनी जान को खतरा बताते हुए किन्नर तहसील में धरने पर बैठ गई हैं। जानिए आखिर पूरा मामला क्या है।
विज्ञापन
धरने पर बैठी किन्नर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के सहारनपुर जनपद में एक किन्नर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरने पर बैठ गई हैं। बताया गया कि बधाई लेने को लेकर किन्नरों के दो पक्षों में विवाद चल रहा है। इसी विवाद को लेकर मंगला मुखी धरने पर बैठी है। 

विज्ञापन


बेहट में फतेहपुर थाना क्षेत्र के गांव भटपुरा निवासी मंगला मुखी हुमा उर्फ वासिफ खुद पर हुए हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बेहट तहसील पर धरने पर बैठ गई है। हुमा पुलिस-प्रशासन मुर्दाबाद का बैनर लेकर धरने पर बैठी है। हुमा का आरोप है कि रसूलपुर निवासी मंगला मुखी और उसके साथी उसकी जान लेने की फिराक में है। उन्होंने पूर्व में भी उस पर जानलेवा हमला किया था। 

यह भी पढ़ें: यूपी: रालोद ने जारी की सूची, मेरठ के नरेंद्र खजूरी बने प्रदेश उपाध्यक्ष, वेस्ट यूपी से चुने गए ये चेहरे

विज्ञापन

बताया गया कि इस प्रकरण में फतेहपुर पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर प्राप्त की थी। आरोप है कि 27 सितंबर को वह कुरड़ीखेड़ा गांव में बधाई लेने के लिए गई थी। वहां से लौटते समय गांव सतपुरा के पास इन लोगों ने उस पर फिर हमला किया। वह उनसे बचकर किसी तरह बिहारीगढ़ थाने पहुंची, लेकिन पुलिस ने उसकी कोई सुनवाई नहीं की। 

यह भी पढ़ें: अनोखा मामला: साहब! पति ने नहीं मनाई सुहागरात, आपबीती सुन उड़े पुलिस के होश, नौ माह पहले होटल में हुई थी शादी
विज्ञापन

उधर, सीओ बेहट रुचि गुप्ता का कहना है कि मंगला मुखियों के बीच बधाई वसूलने के लिए क्षेत्रों को लेकर विवाद है। दूसरे पक्षों की ओर से तहरीर आई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें