वहीं, हावड़ा-जम्मूतवी हिमगिरी, जम्मूतवी-वाराणसी बेगमपुरा, कोलकाता-अमृतसर अकालतख्त और जम्मूतवी-कानपुर सेंट्रल सुपरफास्ट एक्सप्रेस का रूट बदलकर चलाया गया। ट्रेनों के अचानक रद्द होने और रूट बदलने से बस अड्डे पर भीड़ रही। रोडवेज बसों से यात्री अपने गंतव्य तक पहुंचे। लोगों को भी मुसीबतों का सामना करना पड़ा। स्टेशन अधीक्षक अनिल कुमार त्यागी ने बताया कि पंजाब में अलग-अलग रेलवे ट्रैक पर किसानों के आने से ट्रेनें प्रभावित हुई।
यह भी पढ़ें: खाकी ने किया ऐसा कांड: रातभर गिड़गिड़ाती रही युवती, नहीं पसीजा किसी अफसर का दिल
--ये ट्रेनें हुई प्रभावित
-14674 अमृतसर-जयनगर शहीद एक्सप्रेस रद्द रही
-18238 अमृतसर-बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस रद्द रही
-13308 फिरोजपुर-धनबाद गंगा सतलुज एक्सप्रेस रद्द रही
-12407 न्यू जलपाईगुडी-अमृतसर कर्मभूमि एक्सप्रेस अंबाला तक
-14711 ऋषिकेश-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस अंबाला तक चली
-12331 हावड़ा-जम्मूतवी हिमगिरी एक्सप्रेस को वाया जालंधर से निकाला
-12238 जम्मूतवी-वाराणसी बेगमपुरा एक्सप्रेस को वाया जालधंर
-14617 बनमनखी-अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस वाया लुधियाना
-12317 कोलकाता-अमृतसर अकालतख्त एक्सप्रेस को वाया लुधियाना
-12470 जम्मूतवी-कानपुर सेंट्रल एक्सप्रेस को वाया जालंधर-नाकोदर जंक्शन
यह भी पढ़ें: अनोखा मामला: साहब! पति ने नहीं मनाई सुहागरात, आपबीती सुन उड़े पुलिस के होश, नौ माह पहले होटल में हुई थी शादी