सहारनपुर। सहारनपुर वुड कार्विंग मैन्यूफेक्चरिंग एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी में इरफान उल हक को अध्यक्ष और मोहम्मद औसाफ गुड्डू को महासचिव बनाया गया। सभी नए पदाधिकारियों को बसपा सांसद हाजी फजलुर्रहमान और उपायुक्त उद्योग सिद्धार्थ यादव ने स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
जीपीओ रोड स्थित एक होटल में मंगलवार रात आयोजित समारोह में शेख फैजान अहमद संरक्षक, इरफान उल हक अध्यक्ष, मोहम्मद औसाफ गुड्डू महासचिव, उमेश सचदेवा कोषाध्यक्ष, मोहम्मद शाहजमा उपाध्यक्ष, जुनैद खान, अनवार अहमद, सोम गोयल, मोहम्मद रहमान सचिव, जावेद इकबाल व रईस अहमद को प्रेस सचिव, मोहम्मद आसिफ अंसारी को जनसंपर्क अधिकारी की शपथ दिलाई गई।
समारोह के मुख्य अतिथि बसपा सांसद हाजी फजलुर्रहमान ने कहा कि वुड कार्विंग क्षेत्र में सहारनपुर की विश्व में पहचान है। इस क्षेत्र की दिक्कतों को दूर करने के लिए पुरानी कार्यकारिणी ने बेहतर काम किया है। उम्मीद है कि नई कार्यकारिणी उनसे बेहतर काम करेगी। उन्होंने कहा कि वुड कार्विंग क्षेत्र के निर्यातकों के लिए बन रहा कलस्टर मील का पत्थर साबित होगा। उपायुक्त उद्योग सिद्धार्थ यादव ने उद्यमियों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि योजनाओं का फायदा निर्यातकों को उठाना चाहिए। निर्यातकों ने अच्छी पहल कर कलस्टर में जिस तरह दिलचस्पी दिखाई है। उससे सभी निर्यातकों को काफी फायदा होगा।
अध्यक्ष इरफान उल हक ने कहा कि वह अपनी जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन करेंगे। महासचिव औसाफ गुड्डू ने कहा कि नई टीम निर्यातकों के साथ काम करने वाले कारीगरों के लिए शिक्षा व स्वास्थ्य की दिशा में ठोस कदम उठाएगी। इस दौरान रामजी सुनेजा, परविंदर चौधरी, रवींद्र मिगलानी, रामराजीव सिंघल, अनुपम गुप्ता आदि मौजूद रहे।