फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय किसान संघ ने दिया ग्रामीणों के आंदोलन को समर्थन

विज्ञापन
नानौता में अंडरपास पर प्रदर्शन करते ग्रामीण - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
नानौता (सहारनपुर)। क्षेत्र के गांव पांडुखेड़ी व भनेड़ा खेमचंद मार्ग पर रेलवे द्वारा बनाए गए अंडरपास संख्या 115 में पानी भरने की समस्या को लेकर विधानसभा चुनाव का बहिष्कार कर रहे ग्रामीणों को भारतीय किसान संघ के मेरठ प्रांत संगठन मंत्री ने आंदोलन में साथ रहने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

दिल्ली-सहारनपुर रेलवे लाइन पर ग्राम पांडुखेड़ी व भनेड़ा खेमचंद के संपर्क मार्ग पर रेलवे द्वारा अंडरपास बनाया गया है। उक्त अंडरपास संख्या 115 में बारिश के चलते पानी भरा रहता है। जिससे ग्रामीणों को आवागमन में दिक्कत उठानी पड़ रही है। समस्या के समाधान की मांग को लेकर ग्रामीणों द्वारा विधानसभा चुनाव के बहिष्कार का ऐलान करते हुए धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। मंगलवार को धरना स्थल पर पहुंचे भारतीय किसान संघ के मेरठ प्रांत संगठन मंत्री सुनील कुमार ने ग्रामीणों की समस्या को सुनते हुए कहा कि इस संबंध में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों व रेलवे विभाग के अधिकारियों से बात की जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि शासन प्रशासन मौन बना रहा तो संगठन रेल रोकने से भी पीछे नहीं हटेगा। इस दौरान भाजपा नेता चंद्रपाल राणा, टिंकू सैनी, आरएसएस खंड संघ चालक कर्मवीर सिंह, गोपाल सिंह, तरसेम सिंह, नेपाल सिंह ने आंदोलन कारी ग्रामीणों को चुनाव बहिष्कार का ऐलान वापस लेने का अनुरोध किया जिसे उन्होंने ठुकरा दिया। इस दौरान जरनैल सिंह, रामकुमार, सुशील कुमार, रविन्द्र चौधरी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें