फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएसपी पर कानून, निशुल्क बिजली और कर्ज माफी चाहते हैं किसान

विज्ञापन
अंकुर जैन - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। पश्चिमी यूपी में किसानों का रुख किसी भी राजनीतिक दल की तकदीर का फैसला कर सकता है। विधानसभा चुनाव में किसानों का कहना है कि सिंचाई के लिए निशुल्क बिजली, लघु, सीमांत किसानों की कर्ज माफी, सरकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार का खात्मा, फसलों का नकद भुगतान और न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी के लिए कानून की पैरोकारी करने वाले राजनीतिक दल को चुनाव में समर्थन दिया जाएगा।
विज्ञापन

छुटमलपुर के गांव बेहड़ा संदल सिंह निवासी किसान मजदूर यूनियन लठैत के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय पुंडीर का कहना है कि छोटे और सीमांत किसानों को सिंचाई हेतु निशुल्क बिजली उपलब्ध कराने के साथ ही उन्हें कर्ज माफी के दायरे में ला कर उनकी आर्थिक मदद की जाए। जिला, तहसील और ब्लॉक मुख्यालयों पर सरकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार को खत्म कर किसानों को पारदर्शिता तरीके से उनका लाभ दिलाया जाए। किसान इस बार सोच समझ कर ही अपना वोट करेगा, ताकि प्रदेश में किसान हितों की पैरोकारी करने वाली सरकार बन सके।
देवबंद के गांव रास्तम निवासी किसान सुरेश शर्मा का कहना है कि इस बार ऐसे दल के प्रत्याशी को समर्थन दिया जाएगा जिसके एजेंडे में छोटे किसानों के हित की योजनाएं हो। समय पर खाद और बीज अनुदान पर उपलब्ध हो सके। हरियाणा की तर्ज पर सस्ती बिजली और छुट्टा पशुओं की समस्या का स्थायी हल कराया जाए।
विज्ञापन

बड़गांव क्षेत्र निवासी भारतीय किसान संगठन के जिलाध्यक्ष अजब सिंह का कहना है कि किसान उस राजनीतिक दल को समर्थन देंगे जो फसल के न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी देने के लिए कानून बनाने का वादा करता हो। साथ ही उनकी फसलों का लागत के अनुसार समय पर भुगतान कराने का काम करे। सिंचाई के लिए सस्ती बिजली और फसल बरबाद होने पर मुआवजे के साथ ही केसीसी का ब्याज भी माफ करे।
नागल के गांव सधारणसिर निवासी अरुण राणा का कहना है कि गन्ने का नकद भुगतान, सिंचाई के लिए सस्ती बिजली, फसलों का लागत से अनुरूप लाभकारी मूल्य दिलाने वाले राजनीतिक दल को समर्थन किया जाएगा। खाद, बीज और अन्य कृषि संसाधनों का अनुदान समय से किसानों को उपलब्ध कराया जाए।
बेहट के गांव नानौली निवासी किसान पद्म प्रकाश का कहना है कि प्रदेश में बिना किसी भेदभाव के किसानों व मजदूरों के हितों की योजनाओं को क्रियान्वित करने का वादा अपने घोषणा पत्र में करने वाले राजनीतिक दल के प्रत्याशी को वोट किया जाएगा। इनमें फसलों के लिए पर्याप्त संख्या में क्रय केंद्रों की स्थापना, फसलों का नकद भुगतान, सिंचाई हेतु सस्ती बिजली उपलब्ध कराना शामिल है।
नानौता निवासी किसान अंकुर जैन का कहना है कि जनप्रतिनिधि ऐसा होना चाहिए जो सरकार में किसानों की समस्याओं को अवगत कराते हुए उनका समाधान भी कराए। सरकार को किसानों की फसलों पर एमएसपी घोषित करते हुए किसानों को सस्ता व उन्नत किस्म के बीज उपलब्ध कराए, किसानों को बिजली बिलों में छूट के साथ ही बिजली यूनिट के दाम भी कम कराए जाए। सरकार को किसानों के लिए योजनाएं चलाते हुए उनकी फसल का उचित मूल्य दिलाना चाहिए। ऐसी सरकार हो जो किसानों की फसलों की सुरक्षा के लिए कानून बनाए।

अरुण राणा- फोटो : SAHARANPUR

पदम प्रकाश- फोटो : SAHARANPUR

सुरेश शर्मा- फोटो : SAHARANPUR

ठा अजब सिंह- फोटो : SAHARANPUR

अजय पुंडीर- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें