सीएमओ से बात करने के बाद एसीएमओ डॉ. कांतिप्रसाद से जांच पूर्ण करने के लिए सोमवार तक का समय मांगा। इसके बाद सभी प्रदर्शनकारी लौट गए। इनमें भैरव सेना के संरक्षक बाबा रामदास, गोरखा के महानगर प्रमुख राजेश चौहान, भैरव सेना संगठन के महानगर अध्यक्ष अक्षय पंडित, वासु गर्ग, जूना अखाड़ा से जयहिन्द गिरि महाराज, धर्म सेना प्रचारक सत्यम पुरी, धर्म संगठन मंत्री नितिन गिरि आदि शामिल रहे।
यह भी पढ़ें: पीएम मोदी के भाषण की बड़ी बातें: विपक्ष पर खूब गरजे, निशाने पर रहे अखिलेश, पढ़िए ऐतिहासिक रैली का हर प्वाइंट
आंखों के ऑपरेशन मामले में जांच चल रही है। जिलाधिकारी के निर्देश पर एक जांच टीम एसबीडी जिला अस्पताल के स्तर से भी गठित है, जो जांच में जुटी है। चूंकि सभी पीड़ितों से बात करने का प्रयास किया जा रहा है। ऐसे में जांच में समय लगना लाजिमी है। मामले के सही निष्कर्ष पर पहुंचने के लिए समय चाहिए होता है। जल्दबाजी में जांच में खामियां रहने का डर रहता है।
- डॉ. संजीव मांगलिक, सीएमओ