सहारनपुर। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा कमेटी और इनसे जुड़ी तीन शिक्षण संस्थाओं के पदाधिकारियों का चुनाव प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में संपन्न हो गया। एक शिक्षण संस्थान के तीन पदों पर उम्मीदवारों को निर्विरोध चुन लिया गया, जबकि दो का निर्विरोध चुना तय है। चुनाव में 812 में 584 वोट पड़े हैं।
गांधी पार्क स्थित गुरु नानक गर्ल्स इंटर कॉलेज में तहसीलदार व चुनाव अधिकारी तपन मिश्रा की मौजूदगी में मतदान प्रक्रिया संपन्न हुई। चुनाव अधिकारी ने बताया कि 812 में 584 सदस्यों ने मतदान किया। इसके तहत गुरु सिंह सभा के 30 सदस्यों के लिए चुनावी प्रक्रिया हुई है। इसके अलावा गुरु तेग बहादुर स्कूल के कोषाध्यक्ष व प्रबंधक पद, गुरु नानक गर्ल्स इंटर कॉलेज के प्रबंधक, सहायक प्रबंधक व कोषाध्यक्ष पद पर चुनाव हुआ है। इसके तहत गुरु तेग बहादुर स्कूल के सहायक प्रबंधक पद पर एमपी सिंह चावला, गुरुनानक गर्ल्स इंटर कॉलेज सहायक प्रबंधक पद मनप्रीत सिंह व कोषाध्यक्ष पद पर नरेंद्र पाल सिंह का निर्विरोध चुना जाना तय है, जबकि प्रबंधक पद पर चुनाव मतदान प्रक्रिया हुई। हालांकि, अधिकारी तौर पर घोषणा सोमवार यानि आज शाम को होगी।
------------
दो पदों पर निर्विरोध हुआ चुनाव
तहसीलदार तपन मिश्रा ने बताया कि गुरु नानक ब्यावज इंटर कॉलेज के प्रबंधक पद पर दीदार सिंह व सहायक प्रबंधक पद पर अमनप्रीत सिंह को निर्विरोध चुना गया है। उनके सामने किसी उम्मीदवार ने नामांकन नहीं किया।
------------
कराई वीडियोग्राफी, सुरक्षा रही कड़ी
मतदान के दौरान सुरक्षा कड़ी रही। मतदान केंद्र पर पुलिस फोर्स तैनात रहा। इसके साथ ही प्रशासन की ओर से मतदान की वीडियो ग्राफी भी कराई गई है।
------------
घोषणा के बाद कमेटी चुनेगी पदाधिकारी
नए सदस्य बनने के बाद श्री गुरु सिंह सभा के प्रधान, कोषाध्यक्ष और उपाध्यक्ष सहित अनेक पदों पर पदाधिकारी चुनेंगे। चुनाव में डाक्टर संजीव सिंह, सरदार बलबीर सिंह धीर, डाक्टर स्वर्ण जीत सिंह, आनंद, सुरेंद्र पाल सिंह, गजेंद्र सिंह, गुरविंदर सिंह, सरदार जसविंदर सिंह बत्रा, प्रीतम सिंह पप्पी, अमरजीत सिंह, सरदार अरविंदर सिंह चावला ,रणजीत सिंह प्रेमी, हरप्रीत सिंह, सरदार प्रीतपाल सिंह, बलबीर सिंह आदि शामिल रहे।