फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं ने सीखी प्राथमिक उपचार तथा टैंट और पुल बनाना

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। श्री हिंदू कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं ने तीन दिवसीय स्काउट एवं गाइड शिविर में अनेक गतिविधियों में प्रतिभाग किया। इन तीन दिन में उन्होंने प्राथमिक उपचार के साथ ही टेंट और पुल बनाना भी सीखा।
विज्ञापन

स्काउट एवं गाइड के जिला स्तरीय प्रशिक्षक अनिल कुमार भारद्वाज ने तीन दिन के शिविर में छात्राओं को गाइड की दीक्षा, विभिन्न तरह की गांठ बांधना, प्राथमिक उपचार, टेंट बनाना, अस्थाई पुल निर्माण, मीनार बनाना, सीटी के संकेत समझना, रास्तों और पेड़ों के द्वारा रास्तों के चिह्न का ज्ञान आदि सीखा। इसके अलावा उनको व्यायाम और योगा भी कराया। शिविर में शिक्षिका ज्योत्स्ना, सुमन और वृंदा का विशेष सहयोग रहा। प्रधानाचार्या डॉ. कुदसिया अंजुम ने छात्राओं को स्काउट एवं गाइड के महत्व की जानकारी दी। शिविर में आए मेजर अनिल कुमार भारद्वाज का आभार व्यक्त किया। इसके बाद विभिन्न गतिविधियों में पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल करने वाली टीमों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें