फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औचक निरीक्षण कर देखी नानौता चीनी मिल की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) डॉ. अर्चना द्विवेदी ने सोमवार को नानौता स्थित सहकारी चीनी मिल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने मिल के पेराई सत्र शुरू करने संबंधी तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन

सोमवार को नानौता चीनी मिल के औचक निरीक्षण के दौरान परिसर में मिली गंदगी को तत्काल साफ कराने के निर्देश दिए। उन्होंने मिल द्वारा की गई पेराई सत्र शुरू करने की तैयारियों को देखा। उन्होंने कहा कि मिल परिसर स्थित यार्ड की भी सफाई कराई जाए। मिल के प्रधान प्रबंधक ललित कुमार ने बताया कि मिल परिसर में आठ धर्मकांटे हैं। इनके लिए अभी बाट माप विभाग की ओर से सर्टिफिकेट जारी नहीं किए गए हैं। निरीक्षण के दौरान मशीनों का मरम्मत कार्य चल रहा था जबकि मिल संचालित होने में कुछ ही दिन शेष हैं। उन्होंने प्रोडक्शन स्थल पर साफ सफाई करने के निदेश दिए। जिला गन्ना अधिकारी कृष्ण मोहन मणि त्रिपाठी, धनीराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें