पुलिस ने मामले में जांच पड़ताल की तो सामने आया कि युवती का किसी बात को लेकर अपनी मां से झगड़ा हो गया था, जिस पर मां ने उसे डांट दिया। इससे मोनिका ने आहत होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में गागलहेड़ी थानाक्षेत्र निवासी एक युवती ने मां की डांट से क्षुब्ध होकर मौत को गले लगा लिया। उसका शव कमरे में पंखे से लटका मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं युवती की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार गांव खड़खड़ी निवासी 25 साल की युवती मोनिका को शुक्रवार देर रात किसी बात पर उसकी मां ने डांट लगा दी थी, जिसके बाद युवती अपने कमरे में चली गई और कमरा अंदर से बंद कर लिया।
शनिवार सुबह जब परिजनों ने युवती को आवाज लगाई तो दरवाजा नहीं खुला। अनहोनी की आशंका के चलते परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर देखा तो युवती का शव पंखे से फांसी के फंदे पर लटका मिला।
विज्ञापन
पुलिस ने मामले में जांच पड़ताल की तो सामने आया कि युवती का किसी बात को लेकर अपनी मां से झगड़ा हो गया था, जिस पर मां ने उसे डांट दिया। इससे मोनिका ने आहत होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मृतका के परिजनों को रो रोकर बुरा हाल है।