फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला सशक्तिकरण से मजबूत होता है समाज : सड़ाना

विज्ञापन
विज्ञापन
आईआईए के कार्यालय में महिला इकाई और युवा इकाई की बैठक आयोजित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। आईआईए के चैप्टर चेयरमैन प्रमोद सड़ाना ने कहा महिलाएं समाज का स्तंभ हैं। उन्होंने कहा महिलाएं सशक्त होती हैं तो पूरा समाज मजबूत होता है। उन्होंने कहा सूक्ष्म लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय विभिन्न योजनाओं के माध्यम से महिला उद्यमियों को सशक्त बना रहा है।
शुक्रवार को प्रताप मार्केट स्थित कार्यालय में महिला इकाई और युवा इकाई की बैठक का आयोजन किया। उन्होंने महिला उद्यमियों के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। चैप्टर महासचिव प्रियेश गर्ग ने महिला इकाई की सदस्यों से शुक्रवार को होने वाली साप्ताहिक बैठक में भाग लेने की अपील की। ताकि वे संस्था की कार्यप्रणाली को समझा जा सके। वरिष्ठ उपाध्यक्ष सरदार हरजीत सिंह और कोषाध्यक्ष सुनील सैनी ने कहा कि विभागीय जानकारी का अभाव होने के कारण कोई भी अधिकारी आपका शोषण कर सकता है। इसके लिए युवा उद्यमियों को सरकारी विभागों के शासनादेशों की जानकारी होना आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें पंकज गुप्ता, सुषमा बजाज, रश्मि टेरेंस, शैली साहनी, पूनम भार्गव, कृष्ण राजीव सिंघल, आरके धवन, दर्शन कुमार गुप्ता, अनूप खन्ना, गौरव चोपड़ा, राही मक्कड़, सागर भटनागर प्रेम कवात्रा, सरदार परमजीत सिंह, तुषार अरोड़ा, अमित चौधरी, दिनेश सिंघल, संजय गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें