संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री आसिम मलिक ने कहा कि ब्याज सहित बकाया गन्ना मूल्य भुगतान की मांग को लेकर मोर्चा के कार्यकर्ता 22 दिसंबर को गन्ना भवन का घेराव करेंगे।
चिलकाना रोड स्थित एक सभागार में आयोजित बैठक में उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की गलत नीतियों के कारण गन्ना किसानों को समय पर गन्ना मूल्य भुगतान नहीं हो रहा है। साथ ही बकाया गन्ना मूल्य पर ब्याज भी किसानों को नहीं दिया जा रहा है। इसके बावजूद सरकार चीनी मिलों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुशील गुर्जर धारकी एवं जिला मंत्री सुनील धीमान ने किया। इस दौरान शुभम कुमार, सुमित वर्मा, अजय चौधरी, गौरव, सलमान, नसीम अहमद, अभिषेक कुमार, बिलाल, फ़ैज खान, अक्षय कुमार, अजीत कुमार, गय्यूर, साजिद अली आदि मौजूद रहे।