फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर : फर्नीचर कारोबारी ने फांसी लगाकर दी जान, परिवार में मचा कोहराम

Wed, 16 Jun 2021 02:16 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

यहां एक फर्नीचर कारोबारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सहारनपुर: जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद में बुधवार को एक दर्दनाक घटना हो गई। यहां कोतवाली नगर क्षेत्र के बोमंजी रोड स्थित फर्नीचर कारोबारी सनमीत ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी लगने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन


ये है मामला
कोतवाली नगर क्षेत्र के बोमंजी रोड स्थित एक दुकान में फर्नीचर कारोबारी ने बुधवार सुबह फांसी लगा ली। मृतक का नाम सनमीत सिंह है। बताया गया कि दुकान के ऊपर ही मकान है। आज सुबह दुकान नहीं खुली तो पड़ोस में रहने वाले चाचा टीटू ने जाकर देखा तो शव फंदे पर लटका हुआ था। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस के अनुसार सनमीत घर में अकेला रहता था। उसके माता-पिता का निधन हो चुका है। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। शव के पास कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर पंकज पंत ने बताया कि आत्महत्या का कारण अभी साफ नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है। कुछ समय पहले ही सनमीत के पिता का भी निधन हुआ था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें